1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मंत्र के बाद पंडित जी ने तलवार से काटा तरबूज, तभी हुआ कुछ ऐसा कि Video ही हो गया वायरल

मंत्र के बाद पंडित जी ने तलवार से काटा तरबूज, तभी हुआ कुछ ऐसा कि Video ही हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 02, 2024 06:34 pm IST,  Updated : Oct 02, 2024 06:34 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी आना तो तय है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर वक्त कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप सुबह सोशल मडिया साइट्स पर विजिट करेंगे तो आपको कोई वीडियो वायरल होता हुआ नजर आएगा और शाम को जाएंगे तो कोई दूसरा वीडियो वायरल होता मिल जाएगा। कुल मिलाकर बात यही है कि हमेशा सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी जुगाड़ से जुड़ा हुआ कोई वीडियो वायरल होता है तो कभी टैलेंटेड लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि दो पंडित जी किसी पूजा के संबंध में एक जगह पर आए हुए हैं। एक पंडित जी दूसरे पंडित जी को तरबूज काटने का इशारा करते हैं। इसके बाद वो जमीन पर घूटने के बल बैठते हैं और तलवार को तरबूज के ऊपर तानते हैं। वहीं दूसरे वाले पंडित जी मंत्र पढ़ते हैं और जैसे ही उनका मंत्र पूरा होता है, दूसरे पंडित जी तरबूज को तलवार से काट देते हैं। मगर इसी तलवार जमीन से टकारते हुए टूट जाता है और ऊछलकर मंत्र पढ़ने वाले पंडित जी की तरफ चला जाता है। हालांकि वो बच जाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @vishvguru0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पंडित जी का खुद का शनि मंगल ग्रह में लगता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बच गया भाई ये। दूसरे यूजर ने लिखा- पहले अपनी दशा तो सुधार लो। तीसरे यूजर ने लिखा- गलत इस्तेमाल हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये क्या कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

वाह! आंटी जी ने क्या दिमाग लगाया है, Video देखने के बाद आप होने वाले हैं हैरान

I Love You Too बहुत महंगा है! पति से पैसे लूटने के लिए पत्नी ने खोजा नया तरीका, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।