1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा तो बड़े टैलेंटेड निकले, उनका टैलेंट देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

चचा तो बड़े टैलेंटेड निकले, उनका टैलेंट देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 03, 2024 11:48 am IST,  Updated : Oct 03, 2024 11:51 am IST

साइकिल चलाते एक शख्स का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगर जैसे ही आप वायरल वीडियो को देखेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे कि ऐसा भी हो सकता है क्या।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी मजेदार और अनोखी है। यहां तरह-तरह के वीडियो हर रोज वायरल होते रहते हैं। जितने भी लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं, उन्हें यह बात काफी अच्छे से पता होगी कि सोशल मीडिया पर कैसे-कैसे वीडियो वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने भी वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी मजेदार कंटेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हैरान कर सकता है।

अंकल के पास गजब का टैलेंट है

आप सभी ने कभी न कभी साइकिल तो चलाई ही होगी। किसी ने छोटी वाली साइकिल चलाई होगी तो किसी ने बड़ी वाली साइकिल चलाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी टूटी हुई साइकिल, जिसके दोनों पहिए एक दूसरे से जुड़ी हुई ही न हो? समझ में नहीं आया, कोई बात नहीं अब समझ में आ जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक चचा नजर आते हैं जिनके पास दो पहिए हैं। एक पहिए में साइकिल वाला हैंडल लगा हुआ है तो वहीं दूसरे पहिए में बैठने के लिए सीट और पैडल लगा हुआ है लेकिन दोनों पहिए अलग-अलग हैं। इसके बाद चचा उस अनोखी साइकिल को चलाकर दिखाते हैं और अपना गजब का बैलेंस दिखाते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @guru_ji_ayodhya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये टेक्नोलॉजी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए। चाचा बहुत टैलेंट आदमी हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- पेटेंट लगा दो। दूसरे यूजर ने लिखा- भारत रत्न मिलना चाहिए भाई को। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भारत में टैलेंट की कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें-

शख्स का गला पकड़कर दिन दहाड़े की लूटपाट, Video हुआ वायरल तो दिल्ली पुलिस ने की यह कार्रवाई

मंत्र के बाद पंडित जी ने तलवार से काटा तरबूज, तभी हुआ कुछ ऐसा कि Video ही हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।