Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर चलती बाइक पर शख्स ने लगाए पुशअप्स, Video हुआ वायरल तो लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

सड़क पर चलती बाइक पर शख्स ने लगाए पुशअप्स, Video हुआ वायरल तो लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

Written By: Adarsh Pandey Published : Sep 27, 2024 02:49 pm IST, Updated : Sep 27, 2024 02:49 pm IST

एक शख्स ने चलती बाइक का हैंडल छोड़कर उसपर पुशअप्स लगाने वाला पोजिशन बनाया और चलती बाइक पर ही पुशअप्स लगाए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।सड़क पर चलती बाइक पर शख्स ने लगाए पुशअप्स, Video हुआ वायरल तो लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA शख्स ने चलती बाइक पर लगाए पुशअप्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाता है। उन सभी में से जो वीडियो या फिर फोटो लोगों को पसंद आ जाता है या फिर बहुत ही अजीब होते हैं, वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपको इतना तो पता ही होगा कि कैसे-कैसे पोस्ट और वीडियो वायरल होते हैं। कभी डांस करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो नजर आ जाता है। इसके अलावा कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिनमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं।

शख्स ने चलती बाइक पर लगाए पुशअप

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक पुशअप्स लगा रहा है। मगर अन्य लोगों की तरह वो आदमी जिम, पार्क या फिर घर के अंदर पुशअप नहीं लगा रहा है बल्कि वो शख्स चलती बाइक पर पुशअप लगाता हुआ नजर आ रहा है। खाली सड़क पर शख्स की बाइक चल रही है जिसकी रफ्तार भी ठीक-ठाक है। उसी बाइक पर शख्स पुशअप लगा रहा है। शक्स के पैर सीट के आखिर में है और उसने अपने हाथों को पेट्रोल की टंकी पर रखा हुआ है और ऐसे वो चलती बाइक पर पुशअप कर रहा है। ऐसा करना एक खतरनाक स्टंट है और कृपया आप इस तरह के स्टंट करने से बचें क्योंकि अगर बैलेंस बिगड़ा तो खतरनाक हादसा भी हो सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने इस तरह किया रिएक्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को niraj_yadav_2512 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 97 हजार लोगों ने देख लिया है और 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसपर रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट में 'सूपर' लिखा। दूसरे यूजर ने 'खतरनाक' लिखा। वहीं अन्य कई यूजर्स ने इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। किसी ने हैरान हो जाने वाली इमोजी को शेयर किया है तो किसी ने फायर वाली इमोजी को कमेंट में शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

क्लास में टीचर अचानक करने लगा अजीब हरकत, Video देखकर लोग बोले- 'ये कौन सा भूत है'

इस तरह का क्रिकेट ग्राउंड और ऐसा मैच पहले देखा क्या? Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement