1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक चलाती दिखी दुल्हन, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक चलाती दिखी दुल्हन, Video देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 08, 2024 08:55 pm IST,  Updated : Oct 08, 2024 08:55 pm IST

एक लड़की जो दुल्हन के कपड़ों में सजी हुई है, वो सड़कों पर स्पोर्ट्स बाइक चलाती हुई नजर आई। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
स्पोर्ट्स बाइक चलाती नजर आई दुल्हन Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन सभी वीडियो में से जिन वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स का ध्यान चला जाता है, वही वीडियो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया साइट्स पर कुछ समय भी बिताते हैं तो आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे जो वायरल होते हैं। कभी बच्चों का प्यारा सा वीडियो वायरल होता है तो कभी बुजुर्ग कपल के डांस का क्यूट वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन यह उन वीडियो से अलग है।

स्पोर्ट्स बाइक चलाती दिखी दुल्हन

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सड़कों पर रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की जो दुल्हन की तरह सजी हुई है, वो बाइक चला रही है। दुल्हन बाइक भी कोई नॉर्मल नहीं चला रही है बल्कि वो स्पोर्ट्स बाइक चला रही है। जो भी उसे बाइक चलाता हुआ देख रहा है, देखता ही रह जाता है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कोई उसे देख रहा है तो कोई बाइक चलाती दुल्हन का वीडिया रिकॉर्ड कर रहा है क्योंकि ऐसा नजारा आमतौर पर लोगों को नजर नहीं आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ___itz__tuba44 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आई मैं घूम के।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पूरा काफिला पीछे पीछे चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे वाह दीदी, दिल खुल गया, देखो लोग कैसे देख रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत हिम्मत वाली है। एक अन्य यूजर ने लिखा- दूल्हा बियाहने जा रही है बहन।

ये भी पढ़ें-

अब इंसान का जूता भी सुरक्षित नहीं रहा, Video देखने के बाद आपके होश का उड़ना तय है

इंटरनेट पर वायरल हुआ 'मॉडल चायवाली' का Video, लोगों ने देखते ही कर दिया ट्रोल, बोले- 'ओवरएक्टिंग की दुकान'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।