1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंटरनेट पर वायरल हुआ 'मॉडल चायवाली' का Video, लोगों ने देखते ही कर दिया ट्रोल, बोले- 'ओवरएक्टिंग की दुकान'

इंटरनेट पर वायरल हुआ 'मॉडल चायवाली' का Video, लोगों ने देखते ही कर दिया ट्रोल, बोले- 'ओवरएक्टिंग की दुकान'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 07, 2024 10:50 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 10:50 pm IST

एक लड़की ने चाय की दुकान खोली जिसका नाम उसने 'मॉडल चायवाली' रखा। उसका चाय बनाते और लोगों को सर्व करने का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने उसे ट्रोल कर दिया।

Screen Grab- India TV Hindi
मॉडल चायवाली का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन्हीं वीडियो में से कुछ वीडियो वायरल हो जाते हैं। कुछ वीडियो वायरल होते हैं तो लोग उसकी तारीफ करते हैं तो वहीं कुछ वीडियो देखने के बाद लोगों का ट्रोलिंग मोड ऑन हो जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा और लोगों कमेंट में कैसे ट्रोल किया।

मॉडल चायवाली का वीडियो हुआ वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक चाय बेचने वाली लड़की की वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की ने चाय बेचने की दुकान खोली है और उसका नाम उसने 'मॉडल चायवाली' रखा है। वीडियो में उसकी एंट्री से लेकर, सामान रखने तक और फिर चाय बनाकर लोगों को सर्व करने तक, लड़की सब कुछ करती हुई नजर आ रही है। लड़की का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ और लोगों ने देखने के बाद उस ट्रोल कर दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कमेंट में क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thehungrypanjabi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट करके उसे ट्रोल भी किया है। एक यूजर ने लिखा- चाय ठीक है पर मॉडल कहां है? दूसरे यूजर ने लिखा- ओवरएक्टिंग की दुकान। तीसरे यूजर ने लिखा- सारे बाल के डैंड्रफ डाल दे चाय में और बोल दे चीज वाली चाय है। चौथे यूजर ने लिखा- ये मॉडल है तो मैं क्या हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये मॉडल है तो मैं अप्सरा हूं, अब बोलो।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने सरकार से की अनोखी रिक्वेस्ट, Video देखने के बाद लोग बोले- 'दीदी 100% आपकी बात से सहमत'

गाड़ी से उतरने में शख्स ने दिखाई जल्दबाजी और हो गया खेला, Video देखकर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।