1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गाड़ी से उतरने में शख्स ने दिखाई जल्दबाजी और हो गया खेला, Video देखकर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

गाड़ी से उतरने में शख्स ने दिखाई जल्दबाजी और हो गया खेला, Video देखकर आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 07, 2024 08:46 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 08:46 pm IST

अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे आप जितनी बार देखेंगे, आपको उतनी बार हंसी आएगी। जिन लोगों ने वीडियो को देख लिया है, वो मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
जल्दबाजी के कारण नाली में गिर गया शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही मजेदार है। यहां हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाते हैं। आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर कुछ समय भी बिताते हैं तो आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे और उन वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आप इस वीडियो को जितनी बार देखेंगे आपको उतनी ही बार हंसी आएगी। आइए फिर आपका कीमती समय बर्बाद किए बिना आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे सड़क के किनारे से रिकॉर्ड किया गया है। सड़क पर गाड़ियां जाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दो लोग खड़े होकर शेयरिंग वाहन का इंतजार करते नजर आते हैं। गाड़ी जैसे ही आती है वो हाथ दिखाकर उसे रोकते हैं। गाड़ी के बाहर एक शख्स लटका हुआ है और गाड़ी के पूरी तरह से रुकने से पहले ही वो उतर जाता है जो बाद में उसे भारी पड़ जाता है। गाड़ी से जल्दी उतरने के कारण वो अपने आप को रोक नहीं पाता है और दौड़ते हुए कुछ दूर जाकर नाली में गिर जाता है। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @vishvguru0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इतनी जल्दी क्या थी उतरने की, नाले में जा गिरा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 700 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नाली में गिर गया। दूसरे यूजर ने लिखा- जरूरी काम होगा ज्यादा इसको। तीसरे यूजर ने लिखा- इतनी भी क्या जल्दी थी।

ये भी पढ़ें-

आंटी की सैंडल पहनकर अंकल ने बनाई रील, Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

लड़कियों को भी फेल कर दिया! 'आज की रात' गाने पर लड़के ने किया गजब का डांस, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।