1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेवकूफी की भी हद होती है! चलती ट्रेन के नीचे से शख्स ने पार की पटरी, Video देखकर उड़ जाएंगे होश

बेवकूफी की भी हद होती है! चलती ट्रेन के नीचे से शख्स ने पार की पटरी, Video देखकर उड़ जाएंगे होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 03, 2024 01:41 pm IST,  Updated : Oct 03, 2024 02:29 pm IST

एक शख्स ने रील बनाने के लिए और वायरल होने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की और चलती ट्रेन के नीचे से पटरी पार किया। वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे कि लोग कैसी-कैसी हरकत कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
चलती ट्रेन के नीचे से शख्स ने पार की पटरी Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में काफी लोगों के सिर पर रील का बुखार चढ़ा हुआ है। और यह बुखार इस कदर चढ़ा हुआ है कि इसके चक्कर में लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने वाले लोगों ने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए होंगे। लोग ऐसा सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए और लोग उन्हें पहचानने लगें। कोई पहाड़ी पर डांस करते हुए वीडियो बनवाता है तो कोई बाइक और कार के साथ खतरनाक स्टंट करता है। ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

रील के लिए शख्स ने किया खतरनाक काम

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक ट्रेन पटरी पर चल रही है। ट्रेन के चालू होते या फिर रूकते समय जो रफ्तार होती है, उसकी भी वही रफ्तार है। मतलब ट्रेन धीमी रफ्तार में है। और इसी बीच एक शख्स ट्रेन के पहियों के बीच में बची जगहों से पटरी को पार करने लगता है। पहले वो पटरी के बीच में जाता है और फिर थोड़ी देर रुककर पहियों को देखता है और जैसे ही उसे सुरक्षित लगता है वो पटरी को पार कर जाता है। इस तरह का खतरनाक स्टंट करना पूरी तरह से बेवकूफी है और ऐसे स्टंट से हर किसी को दूर रहना चाहिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Viralvibes07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यमराज अभी भाई के बर्थडे पार्टी में बिजी हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बच ही गया नहीं तो निकल लेते। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या मिलता है ऐसी हरकत से। तीसरे यूजर ने लिखा- पागल लोग हैं ये। एक अन्य यूजर ने लिखा- लोगों को डंडे से मारना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

महिला को सचेत करने के लिए लड़की ने टोका, मगर सामने से आया ऐसा जवाब की Video ही हो गया वायरल

चचा तो बड़े टैलेंटेड निकले, उनका टैलेंट देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।