1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कमाल है भइया! शख्स के माता-पिता का नाम पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, वायरल हो रही है तस्वीर

कमाल है भइया! शख्स के माता-पिता का नाम पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, वायरल हो रही है तस्वीर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 09, 2024 11:58 am IST,  Updated : Oct 09, 2024 11:58 am IST

सोशल मीडिया पर एक परीक्षा फॉर्म की तस्वीर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है। उसे देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। आइए आपको फोटो के वायरल होने का कारण बताते हैं।

वायरल फोटो- India TV Hindi
वायरल फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही अनोखी है। यहां हर दिन अलग-अलग चीजें वायरल होती रहती हैं। कभी हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कभी ऐसी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपने जरूर ऐसे पोस्ट देखे होंगे जो वायरल होते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद कुछ लोगों को हंसी आ रही है तो वहीं कुछ लोग उसे फेक बता रहे हैं। फोटो को देखने के बाद आप भी हैरान होंगे, आपको भी हंसी आएगी और शायद आपको भी वह फेक लगेगा।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

इंस्टाग्राम पर अभी एक परीक्षा फॉर्म की फोटो वायरल हो रही है। फोटो में स्टूडेंट का नाम लिखा है, उसकी फोटो लगी हुई है। फॉर्म को देखकर यह भी पता चल रहा है कि वह BA ऑनर्स भाग 2 का छात्र है। लेकिन फोटो के वायरल होने का कारण उस फॉर्म में लिखे माता-पिता का नाम है। फॉर्म में पिता का नाम 'इमरान हाशमी' तो वहीं माता का नाम 'सनी लियोनी' लिखा हुआ। और यही कारण है कि फोटो वायरल हो रही है। यह सच है या फिर किसी ने फोटो को एडिट किया है, इसकी पुष्टि तो हम नहीं करते हैं लेकिन यह तस्वीर अभी सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर indianrareimages नाम के पेज से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 2 लाख 28 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- इस नेपोटिज्म को हम सपोर्ट करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- दादा का नाम महेश भट्ट। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चे का नाम उर्फी जावेद। वहीं कुछ लोगों ने इसे नकली बताया। एक यूजर ने लिखा- यह फेक है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह एडिटिंग है, हमें बेवकूफ बनाने की कोशिश मत करो।

ये भी पढ़ें-

ये मेट्रो है या पंडाल! कोलकाता में दिखी गजब की कारीगरी, Video तेजी से हो रहा है वायरल

रील के लिए खतरनाक स्टंट का एक नया Video हुआ वायरल, देखकर आपके रोंगटे हो जाएंगे खड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।