1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सपने में भी नहीं देखा होगा कपड़े धोने का ऐसा तरीका, Video देखकर हर कोई होगा हैरान

सपने में भी नहीं देखा होगा कपड़े धोने का ऐसा तरीका, Video देखकर हर कोई होगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 14, 2024 08:11 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 08:11 pm IST

एक शख्स ने कपड़ों को धोने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। शख्स के जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
कपड़े धोने का ऐसा तरीका कभी देखा है? Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कमी नहीं है। लोगों को जैसे ही मौका मिलता है, वो अपना जुगाड़ दिखाने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके बाद वो ऐसा जुगाड़ खोजकर लाते हैं जिन्हें देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोगों के होश उड़ जाते हैं। अगर आप सोशल मीडिया साइट्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई जुगाड़ के वीडियो देखे ही होंगे। लोग अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करके एक से बढ़कर एक जुगाड़ खोजते हैं और फिर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गजब का जुगाड़ देखने को मिला।

कपड़े धोने का ऐसा तरीका नहीं देखा होगा

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक आदमी खेतों के किनारे बैठा हुआ है जहां से पानी एक दिशा में बहकर जा रहा है। शख्स पानी के उस बहाव में कुछ कपड़ों को डाल देता है और उस पर सर्फ भी डाल देता है। इसके बाद वो कपड़े पानी में बहते हुए एक बाल्टी के अंदर चले जाते हैं जिसे उस शख्स ने जुगाड़ से अपनी स्कूटी के पीछे वाले पहिए से जोड़ा था। इसके बाद वह आदमी वहां जाकर बाल्टी को बंद करता है, एक बार फिर सर्फ डालता है और इसके बाद स्कूटी को रेस देने लगता है। इसके बाद बाल्टी घूमने लगता है और उसमें रखे कपड़े भी वैसे ही घूमने लगते हैं जैसे वाशिंग मशीन कपड़ों को धोने के लिए घुमाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Thaadikkaran नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये मोस्ट वान्टेड आदमी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-हे प्रभु, हे हरि राम कृष्ण जगननाथम, ये क्या हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सिक्रेट टेक्नोलॉजी लीक नहीं होनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या क्रिएटिव आदमी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह कपड़े धोने के लिए गजब की तकनीक।

ये भी पढ़ें-

यह आदमी तो बड़ा जुगाड़ु हैं, CCTV कैमरे का खोजा ऐसा जुगाड़ जो कर देगा हैरान, देखें वायरल Video

वायरल होने के लिए ऐसी रील कौन बनाता है? शख्स का Video देख आपको नहीं होगा यकीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।