1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की से कम्पटीशन जीतने के लिए लड़के ने लगाया गजब का दिमाग, Video भी हो रहा है वायरल

लड़की से कम्पटीशन जीतने के लिए लड़के ने लगाया गजब का दिमाग, Video भी हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2024 08:24 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 08:24 pm IST

एक कम्पटीशन का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लोगों के बीच में सबसे तेजी में गोलगप्पा खाकर खत्म करने का कम्पटीशन चल रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग सोशल मीडिया साइट्स पर अप्लोड करते हैं। उन वीडियो में से जो वीडियो लोगों को पसंद आता है या फिर जो उनका ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी वो सभी वायरल वीडियो देखते ही होंगे। अभी एक कम्पटीशन का वीडियो वायरल हो रहा है जो एक लड़का और लड़की के बीच में देखने को मिला।

गोलगप्पे का हुआ कम्पटीशन

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक कम्पटीशन का है। कम्पटीशन गोलगप्ला को तेजी से खाकर खत्म करने का है। लड़का और लड़की के सामने एक प्लेट में गोलगप्पा और पानी रखा हुआ है। टाइम शुरु होने पर दोनों ने एक साथ खाना शुरु किया मगर लड़का अपने दिमाग के कारण जीत जाता है। दरअसल लड़की गोलगप्पे को एक-एक करके खा रही थी तो वहीं लड़के ने गोलगप्पे का चूरा कर दिया और उसे खाकर पानी को पीने लगा। कुछ ही देर में उसके प्लेट के सभी गोलगप्पे खत्म हो जाते हैं और वह लड़की से जीत जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर indrajeet_kr_mahto_1843 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और वहीं 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इसलिए गेम में पहले नियम बनाना जरूरी होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर। तीसरे यूजर ने लिखा- वो पानी पूरी खा रही है और वह मसाला पूरी खा रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बात खाने की हुई थी कैसे खाने का है, ये नहीं था।

ये भी पढ़ें-

नहीं देखा होगा ऐसा इस्तीफा, जाते-जाते शख्स ने कंपनी के सामने रख दी हैरान कर देने वाली शर्त; तस्वीर हुई वायरल

विदेशी लड़की के कान की बाली देख महिला को हुई चिंता, उतारने की सलाह देते हुए बताया कारण, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।