1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऑटो में आया और घर के बाहर से पालतू बिल्ली को उठाकर ले गया, Video वायरल

ऑटो में आया और घर के बाहर से पालतू बिल्ली को उठाकर ले गया, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2024 10:42 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 10:42 pm IST

एक शख्स ऑटो में एक घर के बाहर पहुंचता है और अगले ही पल घर के बाहर खड़ी पालतू बिल्ली को उठाकर वहां से रफूचक्कर हो जाता है। वीडियो में यह साफ-साफ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो को लोग अप्लोड करते हैं। उन्हीं वीडियो में से कुछ वीडियो हर रोज सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर थोड़ा समय भी बिताते हैं तो आप वायरल वीडियो देखते ही होंगे। कभी खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल होता है तो कभी रील के लिए अतरंगी डांस करने वाले लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इसके अलावा लड़ाई, जुगाड़ समेत कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें नजर आ रहा है कि एक घर के बाहर पालतू बिल्ली बैठी हुई है। तभी एक शख्स ऑटो में बैठकर वहां पहुंचता है और ऑटो से उतरने के बाद वो बिल्ली के पास पहुंच जाता है। इस दौरान ऑटो वाला ऑटो को रोककर वहीं खड़ा रहता है। जो शख्स ऑटो से उतरा था वो बिल्ली को पकड़ता है और घर के बाहर से उठाकर ऑटो में बैठ जाता है। इसके बाद ऑटो चालक वहां से उसे लेकर चला जाता है। यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब तो जानवर भी सुरक्षित नहीं रहें। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्ली को ही ले गया। तीसरे यूजर ने लिखा- अब इस घर के चूहे कौन खाएगा। चौथे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग हैं यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- हमें बिल्ली के लिए न्याय चाहिए।

ये भी पढ़ें-

शराब के नशे में धुत आदमी पर चढ़ गया अजगर, Video देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

सांप को देखकर तो शक्तिशाली बाघ भी डर गया, यकीन नहीं है तो फिर देख लीजिए Viral Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।