1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चैन छीनकर भागने की तैयारी में था चोर, तभी बस ड्राइवर ने दिखाया अपना कमाल, देखें Video

चैन छीनकर भागने की तैयारी में था चोर, तभी बस ड्राइवर ने दिखाया अपना कमाल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 16, 2024 11:44 am IST,  Updated : Oct 16, 2024 11:44 am IST

एक चोर चैन को छीनकर अपने साथी के साथ बाइक पर भागने ही वाला था कि वहां ड्राइवर अपनी बस लेकर आ गया। फिर उसने जो किया उसे देखकर आप उसकी तारीफ करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रिनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रिनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग अकाउंट से तमाम तरह के वीडियो अप्लोड किए जाते हैं। कुछ लोग हंसी और मजाक वाले वीडियो पोस्ट करते हैं तो कुछ लोग अतरंगी वीडियो को पोस्ट करते हैं। इसके अलावा भी लोग अलग-अलग वीडियो को पोस्ट करते हैं जो सोशल मीडिया पर अलग-अलग समय पर वायरल होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप बस चालक की तारीफ करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि बस चालक ने ऐसा क्या किया जो आप उसकी तारीफ करेंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने चेहरे को ढके हुए बाइक पर बैठा हुआ है। तभी पीछे से उसका दूसरा साथी किसी के गले से चैन छीनकर भागते हुए आता है और बाइक पर बैठ जाता है। चोर अपने साथी के साथ भागने ही वाला था कि तभी बस चालक वहां आ जाता है और टक्कर मारकर उन्हें गिरा देता है। हालांकि लोग उन्हें पकड़ पाते उससे पहले दोनों चोर वहां से भाग जाते हैं लेकिन उन्हें अपनी बाइक को वहीं पर छोड़ना पड़ा। बस चालक की बहादुरी का यह वीडियो कब का है इसकी तो जानकारी नहीं मिल पाई मगर बस हरियाणा रोडवेज का है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @Crazyclipsbro नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चैन झपटकर भाग रहे थे बदमाश, हरियाणा रोजवेज के ड्राइवर ने किया कमाल।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 82 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपनी बात भी कही है। एक यूजर ने लिखा- खतरनाक एंट्री हरियाणा रोडवेज, ये हैं हैवी चालक। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं जैसी करनी वैसी भरनी। तीसरे यूजर ने लिखा- बदमाशों के साथ यही होना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- सलाम है हरियाणा के बस ड्राइवर को। एक अन्य यूजर ने लिखा- कर्मों का फल तुरंत मिल गया।

ये भी पढ़ें-

बुढ़ापे में अंकल-आंटी को हुआ रील बनाने का शौक, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

ऑटो में आया और घर के बाहर से पालतू बिल्ली को उठाकर ले गया, Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।