1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंटी की रफ्तार के आगे फेल हुआ Turkish Icecream वाला, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

आंटी की रफ्तार के आगे फेल हुआ Turkish Icecream वाला, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 23, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 04:48 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे एक महिला ने Turkish Icecream वाले को एक ही झटके में पछाड़ दिया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। हर वीडियो एक दूसरे से अलग होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी अलग-अलग तरह से रिएक्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने Turkish Icecream वाले कई वीडियो देखे होंगे। उन वीडियो में आपने देखा होगा कि कैसे Turkish Icecream वाले अपने कस्टमर की परीक्षा लेते हैं और अंत में कस्टमर को उनकी रफ्तार के आगे अपनी हार माननी ही पड़ती है। लेकिन एक आंटी के सामने Turkish Icecream वाला हार गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि Turkish Icecream के काउंटर के पास काफी भीड़ हैं। वहां ज्यादातर महिलाएं ही खड़ी हैं। एक महिला आईसक्रीम लेने के लिए वहां पर खड़ी है और दुकान वाला कोन तैयार करके आंटी के सामने पेश करता है। इसके बाद आंटी जैसा रिएक्ट करती हैं उन्हें देखकर लगता है जैसे उन्हें शर्म आ रही हो मगर यह उनकी चाल थी। आंटी अचानक झटके से कोन आईसक्रीम पर झपट्टा मारती हैं और अगले पल में कोन उनके हाथ में था। Turkish Icecream वाले को कुछ करने का समय ही नहीं मिला और वो देखता ही रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantapin नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आंटी जी प्रो निकलीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हल्के में ले रहा था आंटी। दूसरे यूजर ने लिखा- अनुभव नहीं स्किल है। तीसरे यूजर ने लिखा- आंटी ने कमाल कर दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- हैकर है भाई हैकर।

ये भी पढ़ें-

ATM से कैश बाहर आते ही खुशी से झूम उठी लड़की, Video हो रहा है खूब वायरल

मेट्रो में ये कैसी रील बना रहे हैं लोग? Video देखकर आपका दिमाग हो जाएगा खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।