1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. UK की सड़कों के किनारे पड़े मिले 'चैनी खैनी' के खाली पैकेट, Video हुआ वायरल

UK की सड़कों के किनारे पड़े मिले 'चैनी खैनी' के खाली पैकेट, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 23, 2024 12:49 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 12:59 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो UK का है। वीडियो में एक शख्स ने सड़क किनारे पड़े चैनी खैनी के पैकेट को दिखाया जिसे देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो हर दिन आपको अलग-अलग वीडियो जो देश के अलग-अलग इलाकों के होते हैं, वो बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाते हैं। कुछ वीडियो आपकी फीड पर एक बार आते हैं तो वहीं कुछ वीडियो जो वायरल होने लगते हैं वो आपकी फीड पर अलग-अलग अकाउंट से कई बार देखने को मिलते हैं। आपने ऐसे कई वायरल वीडियो देखे होंगे जिन्हें देखने के बाद आप हैरान हुए होंगे तो कुछ वीडियो को देखकर हंसी भी आई होगी। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे UK का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक शख्स ने UK में घूमते समय रिकॉर्ड किया। वीडियो में वह कहता है, 'मैं आज घूम रहा था UK में तो कौन कहता है आपको कि UK में कुछ नहीं मिलता है।' इसके बाद वह शख्स सड़क के किनारे पड़े चैनी खैनी के खाली पैकेट को उठाकर कहता है कि आपको यहां चैनी खैनी मिल जाएगी खाने के लिए। इसके बाद शख्स वहीं पड़े 'उड़ता पंछी' का भी खाली पैकेट दिखाता है। उसी जगह पर चैनी खैनी का एक और खाली पैकेट पड़ा हुआ नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर anurag_in_uk नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- यह काफी गलत व्यवहार है। दूसरे यूजर ने लिखा- देश अलग है लेकिन सोच वही है। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडियन कहीं भी चले जाएं, रायता फैला ही देते हैं। चौथे यूजर ने लिखा- आप पान मसाला खाते हो, ठीक है लेकिन पैकेट को तो डस्टबिन में फेंको।

ये भी पढ़ें-

शिखर धवन ने भी बना डाली 'लड्डू मुट्या' पर रील, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

अपनी बाइक रोककर भाई ने कुत्ते का सारा प्लान ही खराब कर दिया, Video देखकर आपको भी आएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।