1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपनी बाइक रोककर भाई ने कुत्ते का सारा प्लान ही खराब कर दिया, Video देखकर आपको भी आएगी हंसी

अपनी बाइक रोककर भाई ने कुत्ते का सारा प्लान ही खराब कर दिया, Video देखकर आपको भी आएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 23, 2024 11:41 am IST,  Updated : Oct 23, 2024 12:25 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है। आप जिसकी उम्मीद भी नहीं करते हैं, कभी-कभी वैसे वीडियो और फोटो भी वायरल होते हैं। आप अगर इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक आदि पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग बाइक पर रात को कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुछ कुत्ते उनपर भौंकने लगते हैं। उनसे बचने के लिए वो बाइक रोककर उन्हें लोकल हैं-लोकल हैं, कहने लगते हैं और कुत्ते भी फिर शांत हो जाते हैं। अभी सोशल मीडिया एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है मगर यह थोड़ा अलग है। आइए आपको बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स गली से अपनी बाइक पर गुजर रहा है। वहीं बगल में एक कुत्ता खड़ा नजर आता है। शख्स जैसे ही उसके करीब पहुंचता है, कुत्ता तैयार हो जाता है और भौंकते हुए उसकी बाइक के पीछे भागने के लिए निकलता है। मगर शख्स अपनी बाइक को तुरंत रोक देता है और वो अपने पैर को कुत्ते की तरफ बढ़ाकर उसे काटने के लिए कहता है। मगर कुत्ता शांत खड़ा रहता है और इसके बाद वह आदमी वहां से चला जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @prof_desi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गोड़ी रोक के भाई का सारा प्लान चौपट कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इतने वेल्ले भी लोग हैं दुनिया में। दूसरे यूजर ने लिखा- निकल गई हवा। तीसरे यूजर ने लिखा- मस्ती नहीं करने दी। चौथे यूजर ने लिखा- मूड खराब हो गया बेचारा का। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुत्ता सोच रहा होगा कि प्लान समझ गया।

ये भी पढ़ें-

हे भगवान अब इस चीज की भी चोरी होने लगी, आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

ये केक है या फिर ATM? बर्थडे गिफ्ट देखकर चमक उठेंगी आपकी भी आंखें, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।