1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने तो गाने को कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

लड़की ने तो गाने को कुछ ज्यादा ही सीरियस ले लिया, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 22, 2024 10:41 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 07:51 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की रील बनाती हुई नजर आ रही है मगर उसकी रील देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव है और उनमें से अधिकतर लोगों को रील बनाने की लत लगी हुई है। हर दूसरा इंसान आपको ऐसा मिल जाएगा जो सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करता है। ऐसा नहीं है कि रील बनाना गलत बात है मगर कुछ लोग इसके लिए अपनी जान को खतरे में डालते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसी रील बनाते हैं जिसे देखकर उसका मतलब ही समझ नहीं आता है। दूसरे शब्दों में कहें तो कुछ लोग अतरंगी रील बनाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही रील वायरल हो रही है।

ऐसी रील कभी देखी है पहले?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की अपने फोन का कैमरा चालू करके उसे एक जगह पर सेट करती है। इसके बाद रील बनाना शुरु करती है। लड़की 'तू रूठा तो रूठ के इतनी दूर चली जाऊंगी' गाने के बोल पर रील बनाती है। वीडियो शुरु करने के बाद लड़की पीछे की तरफ मुड़कर चलने लगती है और उसके बाद भागते हुए सच में काफी दूर तक चली जाती है। लड़की इतनी दूर चली जाती है कि वह वीडियो में नजर ही नहीं आती है। आपने अब तक कई रील्स देखे होंगे मगर ऐसी अतरंगी रील नहीं देखी होगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 08_jilan_khilchi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 35 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- दीदी वापस मत आना। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे मोरी मैया, ये कहां जाकर रुकेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- फोन तो उठा ले जा दीदी। चौथे यूजर ने लिखा- कैसे कैसे लोग रहते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- म्यूजिक खत्म होने से पहले सालासर पहुंच जाएगी।

ये भी पढ़ें-

अब कभी भी बाइक पर नहीं बैठेगी यह लड़की, Video देख आप खुद समझ जाएंगे इसके पीछे का कारण

ऐसी अनोखी गाड़ी क्या आपने पहले कभी देखी है? Video देखकर आप रह जाएंगे भौचक्के

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।