1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ससुराल जाने को तैयार ही नहीं थी दुल्हन, फिर कुछ यूं हुई उसकी विदाई, देखें वायरल Video

ससुराल जाने को तैयार ही नहीं थी दुल्हन, फिर कुछ यूं हुई उसकी विदाई, देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 22, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 07:08 pm IST

एक मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे। वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज का जमाना पूरी तरह से सोशल मीडिया का है। वो हर इंसान जो स्मार्ट फोन चलाता है, वो आपको सोशल मीडिया पर बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। कुछ लोग ही ऐसे होंगे जिनके पास स्मार्ट फोन तो है मगर वो सोशल मीडिया से खुद को दूर रखते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको यह बात तो पता ही होगी कि सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसते हुए लोटपोट हो जाएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक घर के दरवाजे पर खड़े हैं। एक महिला कहती है, 'अरे निकालकर ले आ।' इसके कुछ देर बाद नजर आता है कि कुछ लोग घर से बाहर निकलते हैं और तभी कुछ लोग दुल्हन को लेकर बाहर आते हैं। मगर वह दुल्हन ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। वो कहती है, 'मैं नहीं जाऊंगी।' इसके बाद पापा पापा कहकर रोने लगती है। मगर एक शख्स उसे कंधे पर उठाकर गाड़ी में जबरन बैठाता है। इसका वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @24karattgold1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये हृदय विदारक दृश्य मुझसे तो देखा नहीं जा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 88 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वाकई ये भयानक दृश्य है। दूसरे यूजर ने लिखा- सच में ये दिल तोड़ने वाला है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसी विदाई मैं पहली बार देख रहा हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- बिल्कुल जबरदस्ती भेजा जा रहा है ससुराल।

ये भी पढ़ें-

मुंबई लोकल में कांटा लगा! ऑफिस से घर जाते समय अंकल लोगों ने बनाया माहौल, Video देख थिरकने लगेंगे आप

महिलाओं की तरह चचा ने भी रखा करवा चौथ का व्रत मगर Video देखकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।