सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ छाया ही रहता है। आप जब भी सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर विजिट करते होंगे तो आपको वहां अलग-अलग कई वीडियो नजर आते होंगे जिन्हें देखने के बाद आप उसके मुताबिक रिएक्ट भी करते होंगे। कभी जबरदस्त जुगाड़ का वीडियो देखने को मिलता है तो कभी सीट के लिए लड़ाई का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा स्टंट, डांस, एक्सिडेंट आदि के भी वीडियो वायरल होते हैं। खैर अभी इन सभी वीडियो से हटकर सिंगिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
मुंबई लोकल में अंकल लोगों ने बनाया माहौल
ऑफिस में दिन भर काम करने के बाद हर इंसान थक जाता है और जब वो ऑफिस से घर जाता है तो शांति से पूरा सफर तय करता है। लोगों के चेहरे को देखकर मालूम पड़ता है कि सामने वाला आदमी थका हुआ है। लेकिन अभी जिन लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है उन्हें देखकर आप ऐसा नहीं कह सकते हैं। ऑफिस से जाते समय मुंबई लोकल में कुछ लोगों के एक ग्रुप ने 'कांटा लगा' गाने पर जमकर माहौल बनाया। कोई गाता हुआ नजर आया, कोई ताली से गाने को बीट देता नजर आया तो कोई थिरकता हुआ दिखाई दिया। इसी कारण मुंबई लोकल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोग जमकर देख रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @mumbaiheritage नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुंबई लोकल में कांटा लगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 67 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लेडीज कंपार्टमेंट में होने का एक यह नुकसान है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुंबई वाइब्स, इनकी एनर्जी अच्छी लगी। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है सभी लोग बैकबेंचर हैं। एक अन्य यूजर न लिखा- घर पर आंटी भी रील्स बना रही हैं इसी गाने पर।
ये भी पढ़ें-
महिलाओं की तरह चचा ने भी रखा करवा चौथ का व्रत मगर Video देखकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका