1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लाइसेंस किधर है! छोटी बच्ची के साथ बात करते ट्रैफिक पुलिस का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

लाइसेंस किधर है! छोटी बच्ची के साथ बात करते ट्रैफिक पुलिस का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 22, 2024 03:50 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 03:50 pm IST

एक प्यारा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपका पूरा दिन बन जाएगा। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
बच्ची के साथ बात करता हुआ ट्रैफिक पुलिस Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कभी भी कोई सा वीडियो वायरल हो सकता है। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हैं और उन्हीं में से कुछ वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो आपने अलग-अलग वायरल वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी प्यारा सा है। वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान का आना तय है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है और फिर आपको बताएंगे कि वीडियो देखने के बाद लोगों ने क्या कमेंट किया।

लाइसेंस किधर है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक छोटी बच्ची अपनी साइकिल पर बैठी हुई है और उसके एक ट्रैफिक पुलिस बैठा हुआ है। ट्रैफिक पुलिस वाला बच्ची से पूछता है, 'लाइसेंस किधर है?' ऐसा वो दो बार पूछता है और उसकी बात को सुनने के बाद बच्ची फिर अपना चेहरा मोड़ लेती है। इस दौरान बच्ची के हाव-भाव इतने प्यारे दिखते हैं कि उसे देख हर किसी के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ जाए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस वाला उठता है और उसके परिजन को कहता है कि मेन रोड रहने दीजिए और इधर ही घुमा लीजिए। बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सर गाड़ी का नंबर प्लेट भी नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अब तो लगता है बिटिया का चालान कटेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ड्राइवर टस से मस न हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- हेलमेट भी नहीं है, सर प्रदूषण भी चेक करना। चौथे यूजर ने लिखा- सर जी अगर दम है तो गाड़ी सीज करके दिखाइए। एक अन्य यूजर ने लिखा- कितनी प्यारी बच्ची है।

ये भी पढ़ें-

भूख लगी तो खुद को ही निगल गया ये सांप, Video देख दिमाग भन्ना ना जाए तो फिर कहना

हे भगवान! रायते में निकला कनखजूरा, रेलवे ने यात्री को परोसा था, अब वहीं रायता सोशल मीडिया पर फैल गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।