1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बच्ची का प्यारा Video देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, इंटरनेट पर 1.5 मिलियन लोगों ने देखा

इस बच्ची का प्यारा Video देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान, इंटरनेट पर 1.5 मिलियन लोगों ने देखा

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 21, 2024 11:50 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 11:50 pm IST

एक छोटी बच्ची का प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को आप जब देखेंगे तो आपके चेहरे पर सिर्फ और सिर्फ मुस्कान रह जाएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करके अपना रिएक्शन दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
चप्पल को बच्चे की इस बच्ची ने किया ट्रीट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोग भी अपना मनोरंजन करने के लिए ही सोशल मीडिया साइट्स का इस्तेमाल करते हैं जहां उन्हें तमाम तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। लड़ाई से लेकर टैलेंट तक, जुगाड़ से लेकर स्टंट तक और डांस से लेकर अतरंगी हरकतों तक, हर तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इन सभी वीडियो के अलावा कभी-कभी छोटे बच्चों और उनकी प्यारी एक्टिविटी का वीडियो भी वायरल होता है जिन्हें देखने के बाद हर इंसान के चेहरे पर मुस्कान आ ही जाती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

बच्ची का वीडियो हो रहा है वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक छोटी बच्ची किसी बेंच पर बैठी हुई हैं। उस जगह पर अलग-अलग बेंच पर काफी लोग बैठे हुए हैं और जगह चर्च जैसा मालूम होता है मगर इसकी पुष्टि नहीं है कि जगह कौन सी है। बच्ची जिस सीट पर बैठी है उसने अपने बगल में कपड़े को बिछाकर उसपर अपनी चप्पल को लिटाया हुआ है और ऊपर से एक रुमाल डाल रही है। बच्चों को जैसे कंबल ओढ़ाया जाता है, वो बच्ची वैसा करती नजर आती है। इसके बाद वो चप्पल को अपनी गोद में लेती है और फिर से उसे सुला देती है। ऐसा वो दो बार करती है जैसे वो चप्पल नहीं, कोई छोटा बच्चा हो। बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उसे अपने नए खरीदे गए दिल के आकार के जूते बहुत पसंद हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपना रिएक्शन भी कमेंट के जरिए दिया है। एक यूजर ने लिखा- कितना प्यारा वीडियो है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कितनी प्यारी है। तीसरे यूजर ने लिखा- वो अपने बच्चों के लिए बहुत अच्छी मां बनेगी। चौथे यूजर ने लिखा- इस छोटी बच्ची ने मेरा दिल चुरा लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं बचपन में इसके जैसी थी।

ये भी पढ़ें-

चप्पल में ऐसी सुविधा अब तक नहीं देखी होगी, Video देखकर गहरी सोच में पड़ जाएंगे आप

'ये OYO नहीं है, रोमांस करना मना है', कैब ड्राइवर ने आशिकों को दी वार्निंग, फोटो देख हो जाएंगे हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।