1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चप्पल में ऐसी सुविधा अब तक नहीं देखी होगी, Video देखकर गहरी सोच में पड़ जाएंगे आप

चप्पल में ऐसी सुविधा अब तक नहीं देखी होगी, Video देखकर गहरी सोच में पड़ जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 21, 2024 11:08 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 11:08 pm IST

एक वीडियो जो अभी वायरल हो रहा है उसमें एक गजब की चप्पल देखने को मिली। वीडियो को पूरा देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा।

Screen Grab- India TV Hindi
चप्पल मे शख्स ने किया गजब का जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जितनी भी अजीब चीजे होती हैं, उनका वीडियो कभी न कभी सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती है। आप अगर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिनकी पहले कभी कल्पना भी नहीं की होगी। ऐसे तमाम तरह के वीडियो समय-समय पर वायरल होते हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप सोचने लगेंगे कि ऐसी चप्पल भी आती है क्या और आती है तो कहीं मिलती होगी। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

ऐसी अनोखी चप्पल कभी देखी है?

आपने आज तक कई तरह की चप्पलें पहनी होगीं। कोई डिजाइन वाली रही होगी तो कोई साधारण होगी। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी चप्पल खरीदी, पहनी या फिर देखी है जिसमें सिगरेट को रखने की जगह मौजूद हो? हैरान हो गए, लेकिन वायरल वीडियो में तो ऐसी ही चप्पल देखने को मिली। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स चप्पल से एक ट्रे को बाहर खींचता है जिसमें उसने सिगरेट रखा था। उसके बाद दूसरे ट्रे को खींचकर उसमें से माचिस निकालता है और अंत में लगे कागज पर रगड़कर माचिस को जला लेते है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये वाली चप्पल कहां मिलेगी?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एलियन की लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे वाह क्या चप्पल है। तीसरे यूजर ने लिखा- एग्जाम पास करने की चाभी। चौथे यूजर ने लिखा- मिले तो मुझे भी बताना भाई।

ये भी पढ़ें-

'ये OYO नहीं है, रोमांस करना मना है', कैब ड्राइवर ने आशिकों को दी वार्निंग, फोटो देख हो जाएंगे हैरान

ये Video आपको अलग दुनिया में ले जाएगा, लेकिन आखिरी 3 सेकेंड हिला देगा आपका दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।