1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये लड़का तो सही खेल गया, ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए लगाई गजब की बुद्धि, Video देख आप हो जाएंगे हैरान

ये लड़का तो सही खेल गया, ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए लगाई गजब की बुद्धि, Video देख आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 21, 2024 08:11 pm IST,  Updated : Oct 21, 2024 08:11 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका हैरान होना तय है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अनोखी है। यहां कब क्या वायरल हो जाए या फिर कब कैसा वीडियो सामने आ जाए, आप पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। कभी लड़ाई का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी जुगाड़ से भरे हुए वीडियो वायरल होते हैं। इसके अलावा भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग समय पर वायरल होते ही हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी स्कूटी को लेकर पैदल भागते हुए जा रहा है। बाइक पर जाते हुए शख्स के कैमरे में यह सब रिकॉर्ड होता है। बाइक पर बैठा शख्स उसे मदद के लिए भी पूछता है मगर वो हंसते हुए आगे भागता रहता है। इतने में ही नजर आता है कि आगे कुछ ट्रैफिक पुलिस वाले खड़े हैं और उनके सामने से वह आदमी स्कूटी को पैदल ही लेकर गुजरता है। इसके बाद वह कुछ आगे जाते ही स्कूटी चालू करके उसपर बैठकर निकल जाता है। इससे पता चलता है कि वह हेलमेट के बिना पकड़े जाने से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @AlphaTwt_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सही खेल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- गाड़ी ऐसे चालू करते हैं इंडियन। तीसरे यूजर ने लिखा- मौत को छूकर टक से वापिस। चौथे यूजर ने लिखा- खेल गया भाई।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर दिखा लड़कियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, जबरदस्त लड़ाई का Video हुआ वायरल

Video: इस लड़की का अंदाजा काफी निराला है, पंखे की सफाई का तरीका देख हिल जाएगा आपका दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।