1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी अनोखी गाड़ी क्या आपने पहले कभी देखी है? Video देखकर आप रह जाएंगे भौचक्के

ऐसी अनोखी गाड़ी क्या आपने पहले कभी देखी है? Video देखकर आप रह जाएंगे भौचक्के

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 22, 2024 08:46 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 08:46 pm IST

एक मॉडिफाइड गाड़ी का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाड़ी को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि आपने शायद ही पहले कभी ऐसी गाड़ी देखी होगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिल ही जाता है। इस दुनिया में जितनी भी अनोखी चीजे होती हैं, वो देर सवेर ही सही मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दिन वायरल जरूर हो जाती है और उन्हें देखने के बाद लोगों के भी होश उड़ जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो और फोटो देखे होंगे जिन्होंने आपको हैरान तो किया ही होगा। अभी एक गाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है। उस गाड़ी को देखने के बाद आप हैरान होंगे क्योंकि ऐसी गाड़ी आपने पहले नहीं देखी होगी। आइए फिर आपको गाड़ी के बारे में बताते हैं।

ऐसी गाड़ी नहीं देखी होगी पहले?

एक शख्स सड़क पर जा रहा होता है कि तभी उसकी नजर एक अनोखी गाड़ी पर पड़ती है जो उससे आगे चल रही होती है। उसे देखने के बाद वो उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है जो अभी वायलल हो रहा है। वीडियो में नजर आने वाली गाड़ी नीचे से तो नॉर्मल ही नजर आ रही है मगर उसकी छत नॉर्मल नहीं है। बल्कि गाड़ी की छत को काफी ऊंचा कर दिया गया है जो उसे काफी अनोखा बन रहा है। इसका वीडियो रिकॉर्ड करते हुए शख्स कहता है कि आप इस गाड़ी के बारे में नहीं बता पाओगे क्योंकि यह इंडिया है, यहां किसी भी चीज का कुछ भी बना सकते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर iammharshvlogs नाम के अकाउटं से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कौन सी कार है भाई ये?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खली सर के लिए बनी है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- खड़े होकर भी जा सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- वैगन आर का नया मॉडल लगता है। वहीं एक यूजर ने लिखा- महंत स्वामी के लिए इस्तेमाल होती है ये कार। एक अन्य यूजर ने लिखा- स्वामी महाराज के लिए है।

ये भी पढ़ें-

सड़क से गुजरते विशालकाय अजगर ने ट्रैफिक को कर दिया जाम, Video देखकर हो जाएंगे हैरान

ससुराल जाने को तैयार ही नहीं थी दुल्हन, फिर कुछ यूं हुई उसकी विदाई, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।