1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क से गुजरते विशालकाय अजगर की वजह से रुक गया ट्रैफिक, Video देखकर हो जाएंगे हैरान

सड़क से गुजरते विशालकाय अजगर की वजह से रुक गया ट्रैफिक, Video देखकर हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 22, 2024 08:23 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 09:57 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। वीडियो में एक बड़ा सा अजगर सड़क को पार करते हुए नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी हंसाने वाले वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इसके अलावा स्टंट, जुगाड़, डांस आदि के भी वीडियो सोशल मीडिया पर समय-समय पर वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देहरादून का बताया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

सड़क से गुजरता हुआ दिखा अजगर

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक विशालकाय अजगर सड़क को पार कर रहा है। उस अजगर के कारण वहां लोगों ने अपनी गाड़ियों को रोक दिया है और दोनों तरफ वहां जाम लगा हुआ नजर आता है। एक तरफ जहां अजगर धीमी रफ्तार से सड़क को पार करता हुआ दिखता है वहीं दूसरी तरफ लोग अपने फोन में उसे अजगर को कैद करते हुए नजर आते हैं। हैरानी तो तब होती है जब एक शख्स अजगर के साथ अपनी सेल्फी लेने लगता है। कुछ देर बाद अजगर सड़क पार कर जाता है और लोग अपनी गाड़ियों को वहां से लेकर निकलने लगते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रविवार को देहरादून जिले में भारी बारिश के कारण जलमग्न हो जाने के कारण यह सांप देखा गया। वायरल वीडियो में सड़क के बीचों-बीच लगभग 8 से 9 फीट लंबा एक विशालकाय अजगर रेंगता हुआ देखा जा सकता है। 1.15 मिनट की क्लिप में, आस-पास खड़े लोग उत्साह में "अजगर" कहते हुए सुने जा सकते हैं।' वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा- उत्तराखंड में एक नॉर्मल दिन। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मेरी एक्स है। तीसरे यूजर ने लिखा- वो मुड़ गया तो हालत खराब हो जाएगी।

ये भी पढ़ें-

ससुराल जाने को तैयार ही नहीं थी दुल्हन, फिर कुछ यूं हुई उसकी विदाई, देखें वायरल Video

मुंबई लोकल में कांटा लगा! ऑफिस से घर जाते समय अंकल लोगों ने बनाया माहौल, Video देख थिरकने लगेंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।