1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार के बोनट में मिला विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, देखें Video

कार के बोनट में मिला विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 22, 2024 08:53 am IST,  Updated : Oct 22, 2024 08:53 am IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक कार के बोनट में विशालकाय सांप देखा गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने बाहर निकाला। सांप 10 फिट लंबा था।

कार के बोनट में निकला विशालकाय अजगर- India TV Hindi
कार के बोनट में निकला विशालकाय अजगर Image Source : SOCIAL MEDIA

देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के शिवधरिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति के दरवाजे पर खड़ी कार के बोनट में विशालकाय अजगर देखने को मिला। कार मालिक आस्तिक त्रिपाठी ने कार को जब स्टार्ट किया तो उसे कुछ अजीब तरह की आवाजें सुनाई दी। जिसके बाद कार के मालिक ने कार का बोनट खोलकर देखा तो उसमें एक विशालकाय अजगर था। जिसके बाद कार मालिक ने घटना की सूचना 112 नंबर और वन विभाग को दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से लगभग 2 बजे रात को अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर लगभग 10 फीट लंबा था। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

कार के बोनट से निकाला गया सांप

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के आस-पास लोगों की भीड़ जमा है। उनमें से एक महिला कार के बोनट में फ्लैश लाइट जलाकर अजगर को देख रही है। इकट्ठा हुए आस-पास के लोग इस विशालकाय अजगर को देखकर हैरान हैं और उनमें से कई लोग उस सांप का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि कार के बोनट में छुपा बैठा अजगर काफी लंबा और विशालकाय है। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम पहुंची तो उसने कार के बोनट में एक रॉड डालकर उस अजगर को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद वह अजगर कार के बोनट से बाहर निकला। जिसे बाद में रेस्क्यू कर लिया गया।

अजगर एक विशालकाय नाग है। यह एक विषहीन नाग प्रजाति है जो एशिया, अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया के वनो में पायी जाती है। अजगर अपने शिकार को निगल जाता है। यहां तक की वह दूसरे सांपों को भी अपना निवाला बना लेता है। इसके साथ ही कई अन्य प्राणियों को भी वह अपना आहार बनाता है। सोशल मीडिया पर आए दिन अजगर के कई खौफनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। 

(देवरिया से विनोद की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

"इसे कहते हैं पति की छाती पर चढ़कर तांडव करना", महिला ने अनोखे तरीके से चांद देख खोला करवा चौथ का व्रत

अपने बाबू की लंबी उम्र के लिए बिन ब्याही लड़की ने रखा करवा चौथ का व्रत, Video में दिखाया कैसे गुजरा उसका दिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।