1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये केक है या फिर ATM? बर्थडे गिफ्ट देखकर चमक उठेंगी आपकी भी आंखें, Video हुआ वायरल

ये केक है या फिर ATM? बर्थडे गिफ्ट देखकर चमक उठेंगी आपकी भी आंखें, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 22, 2024 11:47 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 11:47 pm IST

एक लड़की को उसके जन्मदिन पर ऐसा गिफ्ट मिला जिसका अंदाजा उसको भी नहीं था। अब सोशल मीडिया पर उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
गिफ्ट देखकर बर्थडे गर्ल खुद हो गई हैरान Image Source : SOCIAL MEDIA

हर किसी के जीवन में कुछ दिन बहुत ही स्पेशल होते हैं। उन्हीं में से एक दिन उसके जन्म का भी होता है। हर इंसान अपना जन्मदिन बहुत ही खास तरीके से मनाता है और इस दिन वो उम्मीद करता है कि उसके दोस्त, परिजन उसे प्यारे-प्यारे गिफ्ट दें जिन्हें वो हमेशा याद रखे। लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें गिफ्ट के नाम पर कुछ भी नहीं मिलता है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ऐसे गिफ्ट मिलते हैं जिनकी उम्मीद तो उन्हें भी नहीं होती है। एक लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लड़की को मिला गजब का गिफ्ट

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की के बर्थडे का केक काटा जा रहा है। सभी लोग बर्थडे गर्ल के करीब खड़े हैं। लड़की केक पर से बर्थडे विश का टैग हटाती है और उस टैग के नीचे ही उसका गिफ्ट जुड़ा हुआ होता है। दरअसल केक के अंदर 500-500 के नोटों को पॉलीथीन में डालकर एक लड़ी से लगी होती है उस टैग के नीचे लगा हुआ था। लड़की नोटों की लड़ी को खींचती जाती है और हैरान होती जाती है। नोटों को खींचते हुए पहले तो लड़की पूछती है कि यह खत्म कब होने वाला है और कुछ देर तक खींचने के बाद वह हैरान हो जाती है और कहती है कि मेरे घर पर कल रेड पड़ने वाला है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @Purveee333 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है।। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कहां मिलते हैं ऐसे दोस्त।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे भी चाहिए ऐसे दोस्त। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे दोस्त ऐसा कर देंगे लेकिन फिर बाद में वापस ले लेंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- ये खजाना कहां से निकल रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- यार सच में ये तो मस्त है, केक भी और गिफ्ट भी। एक अन्य यूजर ने लिखा- आराम करो, सब नकली है।

ये भी पढ़ें-

लड़की ने तो गाने को कुछ ज्यादा ही सिरियस ले लिया, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

अब कभी भी बाइक पर नहीं बैठेगी यह लड़की, Video देख आप खुद समझ जाएंगे इसके पीछे का कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।