1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शिखर धवन ने भी बना डाली 'लड्डू मुट्या' पर रील, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

शिखर धवन ने भी बना डाली 'लड्डू मुट्या' पर रील, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 23, 2024 12:30 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 12:30 pm IST

सोशल मीडिया पर शिखर धवन की एक रील वायरल हो रही है। शिखर धवन का यह वीडियो वायरल रील लड्डू मुट्या के कंटेंट पर है जो काफी वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
शिखर धवन की बनाई रील हुई वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्रिकेट की तरह ही है। जैसे आप क्रिकेट में कभी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि अगली गेंद पर क्या होगा, ठीक वैसे ही आप सोशल मीडिया को लेकर भी यह अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि कब कौन सा वीडियो सामने आ जाएगा। आजकल सोशल मीडिया लड्डू मुट्या के रील काफी वायरल हो रहे हैं। लोग पंखा वाले बाबा पर बना गाने पर जमकर रील बना रहे हैं। अब इसी कड़ी में शिखर धवन में भी शामिल हो गए हैं और उनकी भी रील काफी वायरल हो रही है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

शिखर धवन ने भी बनाई रील

आपने सोशल मीडिया पर कई लोगों की रील देखी होगी जो लोगों ने लड्डू मुट्या गाने पर बनाई है। अब शिखर धवन का भी वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कमरे में कुछ लोगों ने शिखर धवन को कुर्सी पर बैठाकर हवा में उठाया हुआ है। वहीं दो लोग पास में खड़े होकर हिल रहे हैं। शिखर धवन धीमी रफ्तार में चल रहे पंखे पर हाथ लगाते हैं, फिर उसे रोकने की एक्टिंग करते हैं और पास में खड़े लोगों के माथे पर हाथ लगाते हैं जैसे वो पंखे की धूल को उनके माथे पर लगा रहे हो। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शिखर धवन अलग ही बंदा है यार भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 82 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शिखर धवन अपना भाई निकला। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ये क्या था और क्यों था। तीसरे यूजर ने लिखा-सिक्योरिटी वालों का भी सही टाइम पास। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे फालतू रील इसपर अच्छे नहीं लगते।

ये भी पढ़ें-

अपनी बाइक रोककर भाई ने कुत्ते का सारा प्लान ही खराब कर दिया, Video देखकर आपको भी आएगी हंसी

हे भगवान अब इस चीज की भी चोरी होने लगी, आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।