1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेट्रो में ये कैसी रील बना रहे हैं लोग? Video देखकर आपका दिमाग हो जाएगा खराब

मेट्रो में ये कैसी रील बना रहे हैं लोग? Video देखकर आपका दिमाग हो जाएगा खराब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 23, 2024 02:55 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 02:55 pm IST

एक लड़की ने दिल्ली मेट्रो में अपनी एक रील बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मगर उस रील का न सिर है और न ही पैर। वीडियो को देखने के बाद आप खुद इस बात को स्वीकार करेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
मेट्रो में रील बनाती दिखी लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में अधिकतर लोगों के सिर पर रील का बुखार चढ़ा हुआ है। कई लोग तो स्मार्ट फोन का इस्तेमाल और अनलिमिटेड डेटा का रिचार्ज भी इसलिए ही कर रहे हैं क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया पर रील बनाकर पोस्ट करना है। कई लोग ऐसे हैं जो रील के कारण फेमस हुए हैं मगर इसके लिए उन्होंने मेहनत किया है और अच्छा कंटेंट लोगों तक पहुंचाया है। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप अपने सिर को पकड़ लेंगे क्योंकि रील का मतलब तो आपको समझ में नहीं ही आने वाला है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

लड़की ने बनाई बड़ी अजीब रील

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे दिल्ली मेट्रो के अंदर रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की अपने फोन के कैमरे को चालू करके उसे मेट्रो में लगे स्टैंड के नीचे सेट कर देती है। इसके बाद पीछे मुड़कर चलते हुए कुछ दूर तक जाती है और अचानक भागते हुए काफी दूर चली जाती है। इस दौरान मेट्रो में जितने लोग बैठे थे, उन्हें भी कुछ समझ में नहीं आता है कि लड़की ने ऐसा क्यों किया है। आपने भी ऐसी अजीब रील शायद ही किसी को बनाते हुए देखा होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर khushivideos1m नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कोई इसका मोबाइल उठा लो यार। दूसरे यूजर ने लिखा- सारे चोर कहां मर गए। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं होता तो इसका फोन गायब कर देता। चौथे यूजर ने लिखा- सब देख रहे हैं कि ये पागल औरत कर क्या रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ड्राइवर को कहने गई है कि सभी सवारियां बैठ गई हैं, चलो।

ये भी पढ़ें-

Video: उल्टा बैठकर बाइक चलाने की कोशिश कर रहा था शख्स, मिल गया उसका फल

UK की सड़कों के किनारे पड़े मिले 'चैनी खैनी' के खाली पैकेट, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।