1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Metro नहीं दुर्गा पूजा का पंडाल है ये, Video देख नहीं होगा खुद की आंखों पर यकीन

Metro नहीं दुर्गा पूजा का पंडाल है ये, Video देख नहीं होगा खुद की आंखों पर यकीन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 11, 2024 02:29 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 02:29 pm IST

दशहरा में एक पूजा के पंडाल को कुछ इस तरह से सजाया गया है जिसे देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी पूजा पंडाल में नहीं, बल्कि किसी मेट्रो में सफर कर रहे हो।

मेट्रो कोच जैसा बना दुर्गा पंडाल- India TV Hindi
मेट्रो कोच जैसा बना दुर्गा पंडाल Image Source : SOCIAL MEDIA

पूरे भारत में नवरात्रि त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। अलग-अलग जगहों पर दुर्गा पूजा के पंडाल लगाए गए हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक पंडाल देखे जा रहे हैं। इन दिनों ऐसा ही एक अनोखे पंडाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे बंगाल के कोलकाता में बनाया गया है। इस पंडाल को इस कदर बनाया गया है कि इसे देखने के बाद आपकी आंखें धोखा खा जाएंगी। 

पूजा पंडाल को देख लोग हुए कंफ्यूज

वीडियो में देख रहे पंडाल को देखने से आपको समझ नहीं आएगा कि आप किसी मेट्रो में सफर कर रहे हैं या फिर किसी पंडाल में? इस पंडाल को देखने के बाद हर कोई हैरान है। इस पंडाल को इस तरह से सजाया गया है जो देखने में किसी मेट्रो कोच की तरह दिख रहा है। लोग पंडाल में आ जा रहे हैं। इन्हें देख ऐसा लग रहा जैसे वे किसी मेट्रो कोच में चल रहे हो। मेट्रो जैसे दिख रहे इस पंडाल के अंत में जाकर भक्त माता रानी के दर्शन कर पाते हैं। 

लोगों ने पंडाल बनाने वाले कलाकारों की तारीफ की

वायरल हो रहे इस पूजा पंडाल के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @abirghoshal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने इस पूजा पंडाल को देखने के बाद हैरानी जताई है। कुछ लोगों ने इस पंडाल को देख इसे किसी खूबसूरत नजारे जैसा बताया। वहीं कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के पंडालों में आपको जिस तरह की कला और रचनात्मकता देखने को मिलती है, वह बेमिसाल है। यहां का हर एक पंडाल इतना अनोखा है कि नजरें हटाए नहीं हटेंगी। 

ये भी पढ़ें:

शख्स की पैंट में घुसा सांप, ऐसे निकाला गया बाहर, Video देखने के बाद लोगों का एक ही सवाल - अंदर पहुंचा कैसे

 

रेस्टोरेंट खाने पहुंचा परिवार तो कुकर में परोसा गया चिकन, वायरल हुआ मां-बेटे का रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।