1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये वाला नजारा आपने दिल्ली मेट्रो में कभी नहीं देखा होगा, वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे

ये वाला नजारा आपने दिल्ली मेट्रो में कभी नहीं देखा होगा, वायरल Video देख लोगों ने लिए मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 09, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Oct 09, 2024 03:46 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद कमेंट सेक्शन को लोगों ने मजेदार कमेंट्स से भर दिया। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में सोते हुए शख्स का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दिन में कई वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से काफी वीडियो वायरल भी होते हैं। आप जब सभी वायरल वीडियो को एक लाइन में लगाकर देखेंगे तो आप पाएंगे कि उसमें एक या दो वीडियो दिल्ली मेट्रो के हैं। कहने का मतलब यह है कि सोशल मीडिया पर हर दिन मेट्रो का कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही है। किसी दिन सीट के लिए लड़ते लोगों का वीडियो वायरल होता है तो कभी ऐसा वीडियो नजर आता है जिसमें लोग मेट्रो में रील बनाते हुए नजर आते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले हर यात्री के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना होता है। इनमें से एक नियम होता है कि जहां जो कोच जुड़ते हैं, वहां के स्पेस में बैठना या खड़ा होना मना होता है। इसके लिए एक स्टीकर भी लगा होता है जिसमें लिखा होता है, 'गलियारे में बैठना या खड़े होना मना है।' अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, ये उसी जगह का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स गलियारे में खड़ा या फिर बैठा नहीं है बल्कि वहां लेट ही गया है। शख्स चप्पल उतारकर मस्त लेटा हुआ है। यह देखकर किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shivi_royal11 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यहां बैठना और खड़े रहना मना है, सोना नहीं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- बंदा नियमों का पालन कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि सोना मना है। तीसरे यूजर ने लिखा- अंकल उस बोर्ड को काफी अच्छे से समझते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- टेक्निकली अंकल सही हैं और वो कोई नियम नहीं तोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Video: रोटी के बाद अब ब्रेड में लगाया गोबर और खा गया यह आदमी, आपको आंखों पर नहीं होगा यकीन

कमाल है भइया! शख्स के माता-पिता का नाम पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, वायरल हो रही है तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।