1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ATM से कैश बाहर आते ही खुशी से झूम उठी लड़की, Video हो रहा है खूब वायरल

ATM से कैश बाहर आते ही खुशी से झूम उठी लड़की, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 23, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 03:57 pm IST

एक लड़की ATM से कैश निकालने के लिए गई। सभी प्रोसेस को पूरा किया और अंत में नोट निकलकर सामने आ गए। इसके बाद उसके चेहरे पर जो खुशी आई है, उसे देख आप भी खुश हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
मशीन से पैसे निकलते ही डांस करने लगी लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर एक से बढ़कर एक वीडियो आते होंगे जो वायरल होते हैं। लड़ाई, टैलेंट, डांस, जुगाड़ और तमाम तरह के वीडियो लोग बनाते हैं और उनमें से जो वीडियो इंटरनेट की जनता का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आपने पहले कभी ऐसा वीडियो नहीं ही देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि लड़की पैसे निकलाने के लिए ATM गई हुई है और उसने प्रोसेस को पूरा कर दिया। अब उसे बस पैसे निकलने का इंतजार है। मशीन से जैसे ही पैसे निकलकर बाहर आते हैं, वो खुशी से झूम उठती है और वहीं पर डांस करने लगती है। इसके बाद वो पैसे अपने हाथ में लेती है, उन्हें गिनती है और एक बार फिर से डांस करने लगती है। आखिर में लड़की मशीन का धन्यवाद करती है और वहां से चली जाती है। लड़की की खुशी देखकर ऐसा लगता है जैसे उसकी पहली सैलेरी उसके हाथ में आई है और वो उसे लेकर खूब खुश है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'सैलेरी आपको अकाउंट में क्रेडिट हो गई' लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट के जरिए रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- कल तक खत्म भी हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा- बहन पहले पैसे पकड़ ले। वहीं कई यूजर्स ने हंसी वाली इमोजी को कमेंट सेक्शन में शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

मेट्रो में ये कैसी रील बना रहे हैं लोग? Video देखकर आपका दिमाग हो जाएगा खराब

Video: उल्टा बैठकर बाइक चलाने की कोशिश कर रहा था शख्स, मिल गया उसका फल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।