1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैमरे में कैद हुई सबसे अनोखी घटना, Video देखकर आप पूरी तरह से हो जाएंगे दंग

कैमरे में कैद हुई सबसे अनोखी घटना, Video देखकर आप पूरी तरह से हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 24, 2024 02:58 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 02:58 pm IST

एक महिला के साथ ऐसी घटना हुई जिसकी उम्मीद उसने उससे पहले कभी नहीं की होगी। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आमतौर पर डांस, लड़ाई, जुगाड़, स्टंट आदि के वीडियो ही वायरल होते हैं। मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखकर इंसान को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है और वहीं दूसरी तरफ उन्हें हंसी भी आती है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स की लाइन लगा दी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला किसी शख्स के घर के बाहर से गुजर रही है। इसी समय एक उस घर के मालिक ने अपने गैराज से अपनी बाइक निकाली थी और वो बाइक पर बैठकर निकलने को तैयार था। महिला गैराज के सामने पहुंचती है और इसी समय उसके ऑटोमैटिक दरवाजे बंद हो रहे थे। महिला दरवाजे के रेडियस में आ जाती है और दरवाजे के प्रेशर से गैराज के अंदर पहुंच जाती है। इस तरह वो गैराज में बंद जाती है जिसकी उम्मीद उसे भी नहीं रही होगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @cctvidiots नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अगर यह कैमरे में कैद नहीं हुआ होता तो कोई उसपर यकीन नहीं करता।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 77 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बेटा कह रहा होगा कि दरवाजा मेरी मम्मी को खा गया, हेल्प करो। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे एक गैराज ने किडनैप कर लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- सोचो वो इस बात को अपने बॉस को समझाने की कोशिश कर रही हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह शायद सबसे ज्यादा हंसाने वाली घटना है। वहीं कई यूजर्स ने कमेंट में हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

इस बार तो प्रैंक करने वालों के साथ ही खेला हो गया, Video देखकर आपको आने लगेगी हंसी

इस आदमी को जल्दबाजी के चक्कर में भुगतना पड़ा नतीजा, एक बार आप भी देख लीजिए वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।