1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "क्या प्रभुदेवा और क्या रेमो डिसूजा...", इस कपल के डांस के सामने फेल हैं बड़े से बड़े डांसर, कभी नहीं देखी होगी ऐसी धुआंधार परफॉर्मेंस

"क्या प्रभुदेवा और क्या रेमो डिसूजा...", इस कपल के डांस के सामने फेल हैं बड़े से बड़े डांसर, कभी नहीं देखी होगी ऐसी धुआंधार परफॉर्मेंस

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 27, 2024 12:37 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 12:37 pm IST

सोशल मीडिया पर एक कपल का डांस परफॉर्मेंस खूब तहलका मचा रहा है। वीडियो में कपल घर की छत पर डांस करते नजर आ रहा है।

डांस करते हुए कपल- India TV Hindi
डांस करते हुए कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर डांस के हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन पर सबकी नजरें टिक जाती हैं। कई बार लोगों के अजीबोगरीब डांस देखने को मिलते हैं तो कई बार बेहद ही हैरान कर देने वाले डांस परफॉर्मेंस देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देख लोग उनकी तुलना देश के बड़े से बड़े डांसर से करने लगते हैं। हाल में ऐसे ही एक कपल का डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग इन्हें प्रभुदेवा और रेमो डिसूजा से भी ऊपर बताने लगे। 

मुकाबला गाने पर कपल ने दिया शानदार परफॉर्मेंस

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल को अपने घर की छत पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। जहां पत्नी ब्रेक डांस करना शुरू करती है। इसके बाद पति भी उसके पास आता है और उसके साथ गजब का डांस करता है। दोनों के इस धुआंधार डांस स्टेप्स को देख लोगों को दुनिया के अच्छे-अच्छे डांसरों की याद आ जाएगी। कपल 'मुकाबला' गाने पर अपना जोरदार परफॉर्मेंस दे रहा है और सामने रखे कैमरे में अपने वीडियो को भी रिकॉर्ड कर रहा है। अगर आप वीडियो देखेंगे तो आपको भी इस कपल के डांस के सामने प्रभुदेवा और रेमो डुसूजा जैसे डांस फेल लगने लगेंगे।

लोगों को कपल का डांस अच्छा लगा 

इस धांसू डांस का वीडियो सोशल साइट एक्स पर @unknownca_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब 2 लाख लोगों ने देखा और 2700 लोगों ने लाइक किया है। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - डांस का क्रेज हर उम्र के लोगों पर चढ़ा हुआ है। दूसरे ने लिखा - लग रहा है इन्हें प्रभु देवा का रिकॉर्ड तोड़ना है। तीसरे ने लिखा - बेहतरीन डांसर प्रभु देवा और माइकल जैक्सन को फेल कर रही है। चौथे ने लिखा - मुकाबला बहुत मस्त डांस था। 

ये भी पढ़ें:

Video: बीवी जा रही थी मायके, बस दरवाजा बंद करना भूल गया पति, आगे कुछ करता उससे पहले ही सारी खुशियों को लग गई नजर

क्यों लग रही ना एकदम वैसी ही! दिव्या भारती की हमशक्ल का Video हुआ वायरल, लोगों ने बताया पुनर्जन्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।