1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्यों लग रही ना एकदम वैसी ही! दिव्या भारती की हमशक्ल का Video हुआ वायरल, लोगों ने बताया पुनर्जन्म

क्यों लग रही ना एकदम वैसी ही! दिव्या भारती की हमशक्ल का Video हुआ वायरल, लोगों ने बताया पुनर्जन्म

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Oct 26, 2024 04:29 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 04:29 pm IST

दिव्या भारती जैसी दिखने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग लड़की को दिव्या भारती की हमशक्ल बता रहे हैं।

दिव्या भारती जैसी दिखने वाली लड़की- India TV Hindi
दिव्या भारती जैसी दिखने वाली लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक लड़की के कई सारे वीडियो छाए हुए हैं। जिसे देखने के बाद लोग उसकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती से कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये लड़की दिव्या भारती की हमशक्ल है। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि लड़की का चेहरा दिव्या भारती से इतना मिलता-जुलता है कि ऐसा लग रहा जैसे दिव्या भारती ने अपना पुनर्जन्म लिया हो। हालांकि लड़की को अगर आप भी देखेंगे तो पहली दफा आपको भी वह दिव्या भारती जैसी ही दिखेगी। 

सोशल मीडिया पर लड़की के कई वीडियो हो चुके हैं वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस लड़की का नाम निशा सिंह है। जिसके इंस्टाग्राम पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर लड़की का यूजर नेम @nisha_official369 है। इस लड़की को 1 मिलियन लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कई सारे वीडियो पोस्ट कर चुकी है, जिसमें वह दिव्या भारती की तरह ही एक्सप्रेशन देते हुए एक्टिंग करते नजर आ रही है। लड़की के एक्सप्रेशन्स, बाल और उसका चेहरे में आपको बिल्कुल दिव्या भारती की झलक ही देखने को मिलेगी। लड़की के इंस्टा बायो पर अगर आप नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि ये लड़की खुद को दिव्या भारती ही समझती है और इसने अपने इंस्टा बायो में लिखा है - Influenced by Divya Bharti.

19 साल की उम्र में दिव्या भारती की मौत

बता दें कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती की की मात्र 19 साल की उम्र में ही रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी मौत हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझ कर रह गई। वैसे ऑन पेपर दिव्या भारती की मौत एक हादसे के रूप में ही दर्ज है। मौत की असली वजह क्या थी, ये आज भी एक रहस्य है। अपनी खूबसूरती और कमाल की अदाकारी के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया था। अपने छोटे से करियर में ही उन्होंने अपना नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में शुमार कर लिया था। 16 साल की उम्र में ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। सबसे पहले उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया। जब उनकी खूबसूरती के चर्चे फिल्म इंडस्ट्री में होने लगे तो उन्हें बॉलीवुड से भी ऑफर मिला और साल 1992 में आई फिल्म विश्वआत्मा से दिव्या भारती ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद पूरा बॉलीवुड उनका दीवाना हो गया। 18 साल की कम उम्र में दिव्या भारती ने साजिद नाडियावाला के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर सबको चौंका दिया। 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें:

तकिए के अंदर छुपा बैठा था किंग कोबरा, कवर हटाने के बाद जो हुआ Video देखने के बाद ही पता चलेगा

पानी भरने गईं महिलाएं आपस में भिड़ीं, एक-दूसरे पर खूब चलाए स्टील के मटके, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।