1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पानी भरने गईं महिलाएं आपस में भिड़ीं, एक-दूसरे पर खूब चलाए स्टील के मटके, देखें Video

पानी भरने गईं महिलाएं आपस में भिड़ीं, एक-दूसरे पर खूब चलाए स्टील के मटके, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 26, 2024 02:10 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 02:10 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पानी भरने के दौरान दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों में बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि वे एक-दूसरे को स्टील के मटके से मारने लगती हैं।

एक दूसरे से लड़ते दिखीं महिलाएं- India TV Hindi
एक दूसरे से लड़ते दिखीं महिलाएं Image Source : SOCIAL MEDIA

पानी एक ऐसी चीज है, जिसकी जरूरत इस पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों को होती है। पानी के बिना कोई भी जीव जिंदा नहीं रह सकते। इसी पानी के लिए इंसान तो क्या कई देश आपस में लड़ रहे हैं। इतिहास में भी पानी की वजह से कई युद्ध लड़े गए और आज भी लड़े जा रहे हैं। हमारे देश में ही देख लीजिए कई राज्यों के बीच पानी को लेकर संघर्ष चल रहा है। कई इलाके तो ऐसे हैं, जहां लोगों को पानी बड़ी मुश्किल से नसीब होता है। लोगों हर रोज पानी की किल्लत से दो-चार होना पड़ता है। 

महिलाओं ने किया एक-दूसरे पर मटके से वार

पानी भरने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगाई जाती हैं। कई बार इसी चक्कर में लड़ाई भी हो जाती है। पानी भरने को लेकर हुई लड़ाई हर रोज आपको उन क्षेत्रों में देखने को मिल जाएंगी, जहां लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पानी भरने के दौरान दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे पर स्टील के मटके से हमला करना शुरू कर देती हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में कमेंट कर महिलाओं के खूब मजे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं पानी भरने के लिए पानी की टंकी के पास पहुंची हुई हैं। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है, जिसके बाद दोनों स्टील के मटके से एक-दूसरे पर हमला कर देती हैं। देखते ही देखते दोनों महिलाएं अपने-अपने मटके से एक-दूसरे के सिर पर वार करने लगती हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 44 हजार लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। तमाम लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा - आंटियों को लड़ते देख मजा आ गया। दूसरे ने लिखा - पानी बर्बाद मत करो, देख लो, किस तरह गगरे चटक रहे हैं। तीसरे ने लिखा - भाई अपने देश में औरतें इतना क्यों लड़ते रहती हैं।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: नागिन धुन बजते ही चचा बन गए नाग, डांस फ्लोर पर एक-एक कर सबको डसा

Video: गुटखा खाने पर शख्स ने बच्चे को टोका तो सामने से जो जवाब आया, वह सुन हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।