1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कामचोरी करते मजदूर की खुल गई पोल, अब Video सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल

कामचोरी करते मजदूर की खुल गई पोल, अब Video सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 29, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 03:53 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी आ जाएगी। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे एक मजदूर वहां बैठकर कामचोरी कर रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अनोखी है। यहां आमतौर पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। मगर कभी-कभी उन्हीं वीडियो के बीच में एक या दो ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने ऐसे काफी वायरल वीडियो देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे। कई लोगों ने तो वीडियो को देखने के बाद कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा वो एक ऐसे घर का है जहां पर काम चल रहा है। उस घर को या तो तोड़ने का काम जारी या फिर उसमें कुछ बदलाव किया जा रहा है। वहां एक मजदूर इस काम में लगा हुआ है मगर वो वहां बैठकर कामचोरी कर रहा है। उसका पोल वायरल वीडियो के जरिए खुल गया। वीडियो में नजर आया है कि शख्स ने अपने पास ड्रिल मशीन रखा हुआ है और एक हथौड़ा भी रखा है। वो समय-समय पर दोनों को चला रहा है ताकि दूर बैठे मालिक तक आवाज पहुंच जाए और उसे लगे कि वह काम कर रहा है। लेकिन वास्तव में वो मजदूर फोन में गेम खेल रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_anujkashyap134 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नादान बालक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और 17 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतनी छोटी उम्र में इतनी मेहनत कर रहा है, भाई मुझसे तो देखा नहीं जा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- आज मेरा लाल पूरे दिन काम कर रहा है, छुहारे खा ले। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई के लिए अवार्ड बनाओ और सम्मानित करो इन्हें। एक अन्य यूजर ने लिखा- मिस्त्री ऑफ द ईयर।

ये भी पढ़ें-

'कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले', लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर पर मनाया गया दिवाली का जश्न, देखें ये Video

Train के टॉयलेट का Video बना विदेशी महिला ने इंस्टाग्राम पर डाला, लोगों ने उसे ही कर दिया ट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।