1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Train के टॉयलेट का Video बना विदेशी महिला ने इंस्टाग्राम पर डाला, लोगों ने उसे ही कर दिया ट्रोल

Train के टॉयलेट का Video बना विदेशी महिला ने इंस्टाग्राम पर डाला, लोगों ने उसे ही कर दिया ट्रोल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 29, 2024 01:02 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 01:02 pm IST

सोशल मीडिया पर आए दिन भारत में घूमते हुए विदेशियों के वीडियो देखने को मिलते हैं। ये वीडियो विदेशी लोग खुद ही बनाकर डालते हैं, जो भारत की संस्कृति और यहां के ऐतिहासिक जगहों का दीदार कराते है। लेकिन इस वक्त एक विदेशी महिला ने भारत के ट्रेन में टॉयलेट की बदहाल व्यवस्था को दिखाया है।

ट्रेन में लगे टॉयलेट का वीडियो दिखाते हुए विदेशी महिला- India TV Hindi
ट्रेन में लगे टॉयलेट का वीडियो दिखाते हुए विदेशी महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत का दौरा करने के लिए हर साल लाखों विदेशी लोग हमारे देश में आते हैं। वे हमारे देश के ऐतिहासिक जगहों पर घूमते हैं, इस देश की संस्कृति के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। कई लोगों को ये देशी इतना पसंद आ जाता है कि वे यहां पर लंबे समय तक ठहर जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी ये विदेशी भारत में अपनी जिंदगी के बारे में लोगों को बताते रहते हैं। जैसे कि भारत आने के बाद उनके जीवन में क्या-क्या बदलाव हुए। कुछ विदेशी तो भारत में बनाई गई अपनी रील्स भी शेयर करते हैं। विदेशियों को भारतीय कंटेंट इतने पसंद आते हैं कि आए दिन वे वीडियो अपलोड करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक विदेशी महिला ने सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे में लगे वेस्टर्न टॉयलेट का वीडियो शेयर कर दिया।    

Related Stories

महिला ने ट्रेन के टॉयलेट की दिखाई स्थिति

वीडियो में ट्रेन के टॉयलेट की स्थिति दिखाई गई है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि टॉयलेट बहुत गंदा है और उसकी साफ-सफाई बिल्कुल भी नहीं की गई है। वीडियो शेयर करने वाली महिला का नाम इरीना मोरेनो है, जिसके पास अमेरिका, रोमानिया और कनाडा की नागरिकता है। महिला ने ट्रेन के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा, “भारत के ट्रेन में वेस्टर्न टॉयलेट, 2nd क्लास. ट्रेन 12991” ट्रेन के नंबर से यह पता चलता है कि विदेशी महिला उदयपुर सिटी–जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। 

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को 65 लाख लोगों ने देखा और 53 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोग अपनी अव्यवस्था पर कुछ बोलने के बजाय उस विदेशी महिला को ही ट्रोल करने लगे। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - गरीब विदेशियों के लिए ये देश नहीं है। दूसरे ने लिखा - गरीब विदेशी लोग भारत में चलने वाली वंदे भारत की टिकट नहीं खरीद सकते। तीसरे ने लिखा - 70 रुपए के टिकट पर इन्हें सुविधाएं चाहिए महाराजाओं वाले।

ये भी पढ़ें:

दिलजीत के कॉन्सर्ट में झूमते दिखे जयवीर शेरगिल के पापा, Video शेयर कर सिंगर को बोले 'थैंक्यू'

Video: ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता, जंगल में बने प्राचीन मंदिर का गेट खोलते दिखा भालू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।