1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से जुड़ी बड़ी खबर, यात्रियों को अब नहीं मिलेगी ये सर्विस, दिवाली-छठ पूजा का असर

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से जुड़ी बड़ी खबर, यात्रियों को अब नहीं मिलेगी ये सर्विस, दिवाली-छठ पूजा का असर

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 27, 2024 09:54 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 09:59 pm IST

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर दिवाली और छठ पूजा की वजह से बड़ा फैसला लिया गया है। इसका असर यात्रियों के साथ आने वाले लोगों पर ज्यादा पड़ेगा।

Delhi Station - India TV Hindi
दिल्ली स्टेशन Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी है। 6 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर के इन सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगी। 

बता दें कि दिवाली और छठ पूजा के चलते दिल्ली के इन बड़े स्टेशनों पर भारी भीड़ होती है, इसी वजह से प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर शनिवार देर रात मची थी भगदड़

इससे पहले मुंबई में भी ऐसा ही फैसला लिया गया था। सेंट्रल रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, कल्याण, पुणे, नागपुर सहित चुनिंदा प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। 

दरअसल मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए थे। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना देर रात दो बजे हुई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन जब प्लेटफार्म पर पहुंची तो ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में भगदड़ मच गई, जिससे करीब 10 यात्री घायल हो गए। 

आनन-फानन में घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, दीपावली और छठ के समय भारतीय रेलवे की ट्रेनों में हर साल भीड़ देखी जाती है। देश के अलग-अलग शहरों से लोग यूपी-बिहार त्योहार मनाने जाते हैं। इस बीच भीड़ ज्यादा होने की वजह से ये हादसा हुआ है। 

वहीं बांद्रा टर्मिनस पर हुए हादसे के बाद रेलवे की तरफ से कहा गया है कि साप्ताहिक ट्रेन बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस री-शेड्यूल हुई थी। यह गाड़ी सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर चलने वाली थी। री-शेड्यूल होने के बाद आज सुबह गाड़ी प्लेटफॉर्म पर लेट आई। रात 3 से साढ़े 3 बजे के आसपास गाड़ी आई। स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने से जनरल बोगी में चढ़ने के लिए भगदड़ सी मच गई। डिजास्टर के मुताबिक 9 लोग घायल थे, लेकिन रेलवे ने पुष्टि की है कि कुल 10 लोग घायल हैं। कुछ लोगों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, कुछ एक के कमर में फ्रैक्चर हुआ है। दो घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, बाकी भाभा अस्पताल में एडमिट हैं। ट्रेन आखिरकार 5 बजकर 10 मिनट पर रवाना हो गई, स्थिति शांत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।