1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता, जंगल में बने प्राचीन मंदिर का गेट खोलते दिखा भालू

Video: ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलता, जंगल में बने प्राचीन मंदिर का गेट खोलते दिखा भालू

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Oct 29, 2024 10:31 am IST,  Updated : Oct 29, 2024 10:31 am IST

भालू को मंदिर का दरवाजा खोलते देख लोग दंग रह गए। ऐसा अद्भुत नजारा शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा। इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंदिर का दरवाजा खोलने की कोशिश में भालू- India TV Hindi
मंदिर का दरवाजा खोलने की कोशिश में भालू Image Source : SOCIAL MEDIA

प्रकृति हमें ऐसे-ऐसे नजारे दिखाती है, जिसे देख हमारा मुंह खुला का खुला रह जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में कुछ पर्यटकों को देखने को मिला। इस नजारे को जिसने भी देखा वह बस देखता रह गया। मुकेश भारद्वाज नाम के पर्यटक ने इसका वीडियो भी अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मुकेश ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि वह बहुत ही खुशनसीब हैं, जो उन्होंने इतना अद्भुत नजारा देखा। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने इस नजारे को जंगल सफारी टूर के दौरान देखा था। 

रणथंभौर नेशनल पार्क ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को रणथंभौर नेशनल पार्क के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में यह लिखा गया है - 'रणथंभौर के जोन 10 में एक शानदार शाम का अनुभव हुआ! आज सफारी के दौरान, मैं एक रेयर और जादुई पल का गवाह बना- एक स्लॉथ भालू एक प्राचीन मंदिर में पहुंच गया था। ऐसे शांत वातावरण में इस प्राणी को देखना बेहद ही अद्भुत था। प्रकृति हमें हमेशा आश्चर्य में डाल देती है।' 

मंदिर का दरवाजा खोलते दिखा भालू

वीडियो में एक एक स्लॉथ भालू रणथंभौर नेशनल पार्क में बने एक प्राचीन मंदिर के पास देखा गया। जो मंदिर का गेट खोलने की कोशिश में लगा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू बार-बार लोहे के बने गेट को खोलने की कोशिश कर रहा है। कभी-कभी वह उस गेट पर अपनी पूरी ताकत लगाकर तोड़ने की भी कोशिश करते दिख रहा है। इस दौरान भालू दरवाजे के बाहर से ही खड़े होकर मंदिर के अंदर झांकते दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी दंग रह गए। कई लोगों ने इस कमेंट भी किया और इस प्रकृति का सबसे बेहतरीन नजारा बताया।

ये भी पढ़ें:

'पाजी ये किस लाइन में आ गए आप', फूड ब्लॉगिंग करते दिखे दिलजीत दोसांझ, लोगों को चाऊमीन बनाना सिखाया, Video

Video: एक नारी पूरे CM काफिले पर भारी, महिला ने अचानक मोड़ी अपनी स्कूटी, एक-एक कर भिड़ गईं सारी गाड़ियां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।