1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'पाजी ये किस लाइन में आ गए आप', फूड ब्लॉगिंग करते दिखे दिलजीत दोसांझ, लोगों को चाऊमीन बनाना सिखाया, Video

'पाजी ये किस लाइन में आ गए आप', फूड ब्लॉगिंग करते दिखे दिलजीत दोसांझ, लोगों को चाऊमीन बनाना सिखाया, Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Oct 29, 2024 08:35 am IST,  Updated : Oct 29, 2024 08:35 am IST

दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे इंस्टैंट चाऊमीन बनाते हुए दिख रहे हैं और लोगों को बनाना भी सिखा रहे हैं। उनका यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

चाऊमीन बनाते हुए दिलजीत दोसांझ- India TV Hindi
चाऊमीन बनाते हुए दिलजीत दोसांझ Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली में 26 और 27 अक्टू हाल में ही दिलजीत का कॉन्सर्ट हुआ था। इस दौरान दिलजीत दिल्ली में ही रुके हुए थे। JLN स्टेडियम में आयोजित इस कॉन्सर्ट के वक्त उन्होंने थोड़ा टाइम निकालकर फूड ब्लॉगिंग भी कर लिया। इस ब्लॉगिंग में उन्होंने अपने फैंस को चाऊमीन बनाना सिखाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लोगों को दिलजीत का यह अनोखा अंदाज बहुत पसंद आया। 

दिलजीत ने बनाया चाऊमीन

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ इंस्टैंट चाऊमीन तैयार करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए वे सबसे पहले इंस्टैंट चाऊमीन के पैकेट में खोलते हैं और उसमें गर्म पानी डालते हैं। इस दौरान उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ये चाऊमीन बस 4 मिनट में बन जाएगी। इसके बाद वे बताते हैं कि इंस्टैंट चाऊमीन के पैकेट को पीछे से पकड़ना है और उसमें डाला हुआ गर्म पानी निकाल देना है। आपके नूडल्स नहीं गिरेंगे। इसके बाद वे चाऊमीन पैकेट को खोलते हैं और उसमें चाऊमीन सॉस डाल देते हैं। इसके बाद उसे अच्छे से मिक्स कर खाना शुरू कर देते हैं। 

लोगों को बेहद पसंद आया दिलजीत का ये Video

दिलजीत के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_adultgram_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए मजे भी लिए। कुछ ने मजाकिया अंदाज में दिलजीत से पूछा कि पाजी आप ये किस लाइन में आ गए। बता दें कि, दिलजीत शौकिया तौर पर खाना भी बनाते हैं। जब उन्होंने कोरोना के वक्त खाना बनाना शुरू किया था और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था, तब उन्हें कई कुकिंग शो और मसाले के विज्ञापन ऑफर होने लगे थे।  

ये भी पढ़ें:

Video: एक नारी पूरे CM काफिले पर भारी, महिला ने अचानक मोड़ी अपनी स्कूटी, एक-एक कर भिड़ गईं सारी गाड़ियां

ऐसे कौन करता है भाई! छुहारे लूटने के लिए हुई मारपीट, शादी में आए मेहमानों के बीच जमकर चलीं कुर्सियां, देखें Video

बहन डर गई... बहन डर गई...! डॉक्टर के हाथों में सुई देखते ही रोने लगी लड़की, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।