1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस लड़की ने अचानक सभी के जज्बात ही बदल दिए, आएगी हंसी मगर Video का अंत जीत लेगा दिल

इस लड़की ने अचानक सभी के जज्बात ही बदल दिए, आएगी हंसी मगर Video का अंत जीत लेगा दिल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 30, 2024 01:54 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 01:54 pm IST

एक लड़की ने सड़क पर खड़े होकर लोगों के साथ बहुत ही अनोखा प्रैंक किया। प्रैंक को पूरा करने के बाद लड़की ने जो किया, उसका अंदाजा आपको भी नहीं होगा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह के वीडियो अलग-अलग समय पर वायरल होते रहते हैं। उन्हीं वीडियो में से कुछ वीडियो प्रैंक के भी होते हैं। जिन लोगों को प्रैंक वीडियो के बारे में नहीं पता, पहले उन्हें इसके बारे में जानकारी दे देते हैं। दरअसल कोई शख्स सड़क पर अनजान लोगों के साथ एक ऐसा मजाक करता है जिसकी जानकारी उन्हें नहीं होती है। इसके बाद उनका रिएक्शन कैमरे में रिकॉर्ड किया जाता है कि किसने कैसा रिएक्ट किया है। तो भी सोशल मीडिया पर एक प्रैंक वीडियो ही वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की किसी जगह पर खड़ी है। उसके हाथ में एक बोर्ड है और उस पर लिखा है, 'Slap Me.' इसका मतलब वो लोगों से खुद को मारने के लिए कह रही है। इसके बाद काफी लोग उस लड़की के पास आते हैं और बहुत ही धीरे से उसके गाल पर मारते हैं। वीडियो के पहले पार्ट में यही चलता है। मगर दूसरे पार्ट में सभी के होश उड़ जाते हैं। दरअसल स्लैप करने के तुरंत बाद लड़की बोर्ड को घुमाती है, जहां लिखा था 'निकालो 100 रुपये।' इसे देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। कुछ लोग उसे पैसे दे देते हैं तो वहीं कुछ लोग पैसे देने से मना कर देते हैं। मगर वीडियो का अंत बहुत ही सुंदर था। लड़की ने जो पैसे लिए उससे जरूरतमंद लोगों को खाने की चीजें देने के लिए पैसे खर्च कर देती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर justlookatvd नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 96 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लास्ट में दिल जीत लिया दीदी आपने तो। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या तरीका है पैसा कमाने का। तीसरे यूजर ने लिखा- थप्पड़ की कमाई से दीदी ने कुछ जरूरतमंद लोगो को खाना खिलाया।

ये भी पढ़ें-

सामान उठाने के लिए नहीं था कैरी बैग तो शख्स ने लगाया दिमाग और खोजा गजब का जुगाड़, देखें Video

कटर मशीन की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा होगा, Video देखकर आपका हैरान होना तय है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।