इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है और जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वो इस बात को काफी अच्छे समझेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि हर दिन सोशल मीडिया पर जुगाड़ से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में कपड़े को प्रेस करने का जुगाड़ दिखता है तो किसी वीडियो में एयरपॉड्स का जुगाड़ नजर आता है। इसके अलावा भी कई तरह के जुगाड़ से भरे हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिन्हें आपने कभी न कभी देखा ही होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह दंग हो जाएंगे।
Related Stories
ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बास्केटबॉल में हवा भरने का जुगाड़ देखने को मिला। एक शख्स ने चूल्हे पर कुकर को चढ़ा हुआ है और जब उसके अंदर गैस बन जाता है तो शख्स उसके ऊपर की सीटी को निकाल देता है। इसके बाद उसमें पाइप लगाता है और दूसरे एंड को वो बास्केटबॉल की तरफ लगाता है। इसके बाद कुकर में से निकलने वाली हवा उस बॉल में भर जाती है और इस तरह वो घर पर ही बास्केटबॉल में हवा भर देता है। इसी जुगाड़ के कारण उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rawat_1199 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाह जी वाह क्या गजब का दिमाग लगाया है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 81 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह अच्छा तरीका है जी। दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो गजब का दिमाग लगाया है। तीसरे यूजर ने लिखा- यह भी सही है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपका प्रयोग सफल रहा।
ये भी पढ़ें-
लगे हाथों लैपटॉप भी धो देते! सफाई करती 2 महिलाओं का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट