1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लगे हाथों लैपटॉप भी धो देते! सफाई करती 2 महिलाओं का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

लगे हाथों लैपटॉप भी धो देते! सफाई करती 2 महिलाओं का Video हुआ वायरल, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 29, 2024 08:15 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 08:15 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 2 वीडियो को मर्ज किया गया है। वीडियो में दो अलग-अलग महिलाएं सफाई करती हुई नजर आ रही हैं जिन्हें देखने के बाद लोग मौज ले रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसके मुताबिक रिएक्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने भी ऐसे तमाम वायरल वीडियो देखे होंगे। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी दिवाली का समय चल रहा है और हर किसी के घर में सफाई या तो हो गई होगी या फिर हो रही होगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर सफाई के दो वीडियो एक ही पोस्ट में वायरल हो रहा है। एक वीडियो में दो वीडियो को मर्ज किया गया है। ऊपर वाले वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला पंखे को मोटर समेत पानी से धो रही है। वहीं नीचे जिस वीडियो को लगाया गया है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला अपने घर के पलंग को पानी से धो रही है। इन वीडियो को मर्ज करके सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है और पूछा है, 'दोनों में से कौन सी महिला ज्यादा समझदार है?'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर sheplazajhajjar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 92 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दोनों से ज्यादा समझदार तो वीडियोग्राफर है। दूसरे यूजर ने लिखा- दोनों ही बहुत समझदार हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- लगे हाथों लैपटॉप भी देते। एक अन्य यूजर ने लिखा- लाइक्स और व्यूज के लिए अपने घर की चीजों को बर्बाद कर रही हैं, शर्म आनी चाहिए इनको।

ये भी पढ़ें-

गजब का बैलेंस बनाया है भाई ने! शख्स को साइकिल चलाते देख आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

चचा का भी अलग ही स्वैग है, चेकअप के दौरान खैनी मलकर होठों में दबाया, Video हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।