1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब का बैलेंस बनाया है भाई ने! शख्स को साइकिल चलाते देख आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

गजब का बैलेंस बनाया है भाई ने! शख्स को साइकिल चलाते देख आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 29, 2024 06:39 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 06:39 pm IST

साइकिल चलाते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर वीडियो को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। शख्स व्यस्त सड़क पर जिस तरह से साइकिल चला रहा है, वो हैरान कर देगा।

Screen Grab- India TV Hindi
साइकिल पर शख्स ने बनाया गजब का बैलेंस Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। और उन्हीं वीडियो में से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। और अगर नहीं देखा है तो फिर अभी वायरल हो रहे वीडियो को देखना तो बनता है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक आदमी सड़क पर साइकिल चला कर कहीं जा रहा है। मगर वो नॉर्मल तरीके से साइकिल नहीं चला रहा है। शख्स के सिर पर कुछ सामान रखा हुआ है जिसे उसने अपने दोनों हाथों से पकड़ा हुआ है और इसके बाद वो साइकिल को चला रहा है। मतलब साइकिल के हैंडल को छोड़कर और सिर पर सामान को रखकर वो बहुत ही आराम से साइकिल चला रहा है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @aastha_000 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गजब का बैलेंस बनाया है भाई ने।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे कहते हैं परफेक्शनिस्ट। दूसरे यूजर ने लिखा- यह इनका अनुभव है, इसको कहते हैं टैलेंट। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत गजब का टैलेंट है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतना अच्छा बैलेंस मैंने तो नहीं देखा पहले।

ये भी पढ़ें-

चचा का भी अलग ही स्वैग है, चेकअप के दौरान खैनी मलकर होठों में दबाया, Video हो गया वायरल

घर में लगे टाइल्स को खराब करते शख्स का Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।