1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सामान उठाने के लिए नहीं था कैरी बैग तो शख्स ने लगाया दिमाग और खोजा गजब का जुगाड़, देखें Video

सामान उठाने के लिए नहीं था कैरी बैग तो शख्स ने लगाया दिमाग और खोजा गजब का जुगाड़, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 30, 2024 12:48 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 12:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे और साथ ही उस आदमी के दिमाग की तारीफ भी करेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

जब कभी भी जुगाड़ की बात आएगी तो भारत के लोगों का नाम सबसे पहले आएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे देश के लोग अपने कई काम जुगाड़ से चला लेते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं और वहां आने वाले वायरल वीडियो को देखते हैं तो फिर आपने जुगाड़ के भी अलग-अलग कई वीडियो देखे होंगे। हर वीडियो में एक नया और अनोखा जुगाड़ देखने को मिलता है और उन वीडियो को देखने के बाद हर इंसान यही कहता है कि यह सिर्फ इंडिया में ही हो सकता है। अभी भी सोशल मीडिया पर जुगाड़ का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक शख्स कुछ सामान खरीदने के लिए एक मॉल में गया था। उसने वहां कुछ सामान खरीदा भी मगर उन्हें रखने के लिए उसके पास कैरी बैग नहीं था। तो उसने मॉल से कैरी बैग खरीदने की जगह जुगाड़ खोज निकाला। उसने वहां से जो लोअर पैंट खरीदा था, उसके दोनों पैरों को बांध देता है। इसके बाद उसके अंदर वो सभी सामान को भर देता है। जब वह बाहर निकल रहा होता है तो बिल और सामान चेक करने वाली महिला उसके जुगाड़ को देखती है और उसकी भी हंसी निकल जाती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JahreelaJanwar0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने दिमाग से काम लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत खतरनाक बंदा है। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब है ये छोरे भी। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़कों के साथ सब कुछ संभव है। चौथे यूजर ने लिखा- भाई खेल गया। एक अन्य यूजर ने लिखा- कौन 10-20 रुपये अधिक देगा।

ये भी पढ़ें-

कटर मशीन की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा होगा, Video देखकर आपका हैरान होना तय है

इस आदमी का दिमाग देखकर आपका सिर चकरा जाएगा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी लिए मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।