1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस जुगाड़ को देख Phone Pay बनाने वाला भी हैरान हो जाएगा, Video सोशल मीडिया पर वायरल

इस जुगाड़ को देख Phone Pay बनाने वाला भी हैरान हो जाएगा, Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 28, 2024 07:04 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 07:04 pm IST

एक अनोखे जुगाड़ का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने मजेदार कमेट्स के साथ रिएक्ट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। आपको हर मोहल्ले में एक या दो लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जिनका जुगाड़ देखकर आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। और अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपने अब तक न जाने कितने ही वायरल वीडियो देखे होंगे जिसमें एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिला होगा। अभी भी सोशल मीडिया पर एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है और आपने अब तक ऐसा कोई जुगाड़ नहीं देखा होगा जो वायरल हो रहा है।

शख्स ने किया गजब का जुगाड़

आप जब भी किसी दुकान पर फोन पे के जरिए पेमेंट करते होंगे तो आपने ध्यान दिया होगा कि वहां रखे एक छोटे से बॉक्स से पेमेंट प्राप्त होने की आवाज आती है। वो बॉक्स उसी काम के लिए दुकान पर रखा जाता है लेकिन क्या आपने कभी उस बॉक्स में गाने बजते हुए देखा है। एक शख्स ने इसका जुगाड़ कर दिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स ने फोन पे की मशीन में एक छोटा सा डिवाइस जोड़ दिया और इसके बाद वो जो भी गाना बजा रहा है, उसकी आवाज उसी बॉक्स से आती हुई नजर आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dulichand_nngal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और वहीं काफी लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- फोन पे का CEO कोने में रो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- फोन पे पर सदाबहार गाने प्राप्त हुए। तीसरे यूजर ने लिखा- सिंगर के खाते में 50 रुपये जमा हुए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

एक माचिस और खेल खत्म! महिला के बालों का स्टाइल हुआ वायरल, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

यह आदमी तो पुलिस वाले के आस-पास ही डांस करने लगा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।