1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक माचिस और खेल खत्म! महिला के बालों का स्टाइल हुआ वायरल, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

एक माचिस और खेल खत्म! महिला के बालों का स्टाइल हुआ वायरल, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 28, 2024 05:51 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 05:51 pm IST

दिवाली से पहले सोशल मीडिया पर एक अनोखा हेयरस्टाइल का वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे कि ऐसे बाल कौन रखता है। वीडियो देखकर लोगों ने भी रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर, इन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों को हैरानी होती है तो कुछ वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर आप दोनों रिएक्शन देंगे। आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला अपने बालों को अनोखे लुक में सजवा रही है। वीडियो में दिखता है कि महिला के बालों में सबसे पहले तो फुलझड़ी लगाई जाती है। 5 फुलझड़ी लगाने के बाद उसके बालों में हरे वाले पटाखे लगाए जाते हैं। 4 पटाखे लगाने के बाद चकरी बम भी लगाए जाते हैं। सभी पटाखों को अलग-अलग जगहों पर लगाकर महिला के बालों को सजाया जाता है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी ऊपर जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक माचिस और खेल खत्म।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 82 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसे कौन करता है भाई? दूसरे यूजर ने लिखा- पटाखे की पूरी दुकान। तीसरे यूजर ने लिखा- एक चिंगारी और खेल खत्म। एक अन्य यूजर ने लिखा- हमारे यहां पागलों की कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें-

यह आदमी तो पुलिस वाले के आस-पास ही डांस करने लगा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट्स

जुगाड़ तो बड़ा गजब का है, इसे देखकर आप भी हो जाएंगे दंग, Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।