1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह क्या दिमाग लगाया है, शख्स ने सड़क पर फ्री में किया कार वाश, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

वाह क्या दिमाग लगाया है, शख्स ने सड़क पर फ्री में किया कार वाश, देखकर आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 25, 2024 07:41 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 07:43 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और सामने वाले का दिमाग देखकर आप उसकी तारीफ भी करेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, आप इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन लोग कई वीडियो को सोशल मीडिया पर अप्लोड करते हैं और उन वीडियो में से जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हो जाता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आप जब भी सोशल मीडिया पर जाते होंगे, आपकी फीड पर वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। एक शख्स ने अपनी कार को फ्री में धोने के लिए गजब का दिमाग लगाया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक गाड़ी सड़क पर पानी डालते हुए जा रही है। सड़क से गुजरते एक शख्स को यह नजर आता है जो अपनी कार में कहीं जा रहा था। वह दिमाग लगाता है और उसी पानी से अपनी गाड़ी को फ्री में वॉश कर लेता है। वीडियो में नजर आता है कि पहले वो पानी डालने वाली गाड़ी के एक साइड में जाता है और पानी के साथ कुछ दूर तक जाता है। इस तरह गाड़ी का एक साइड धूल जाता है। दूसरी साइड को धोने के लिए वो गाड़ी की दूसरी तरफ जाता है और गाड़ी को धुलवा लेता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई ने सर्विस का पैसा बचा लिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 27 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपदा को अवसर में बदलना इसे ही कहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- भारत में कुछ भी हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- कार वॉश फ्री में। एक अन्य यूजर ने लिखा- नाइस मूव, यहां दिखा प्रेजेंस ऑफ माइंड सबसे ज्यादा।

ये भी पढ़ें-

पत्नी ने पति को डराने का बनाया प्लान मगर उसके साथ ही हो गया खेल, अब कभी नहीं भूलेगी घटना, देखें Video

"आखिर दिवाली नज़्म-ए-बहार कैसे बन गई?", लेडी श्रीराम कॉलेज के पोस्टर पर भड़के लोग, जानें लोगों क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।