1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस आदमी का दिमाग देखकर आपका सिर चकरा जाएगा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी लिए मजे

इस आदमी का दिमाग देखकर आपका सिर चकरा जाएगा, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी लिए मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 29, 2024 11:38 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 11:38 pm IST

एक शख्स ग्राउंड के बाहर खड़ा है और वहां से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। इस दौरान उसने जो किया, उसे देखने के बाद आप अपना माथा पीटने लगेंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको कभी भी कोई सा भी वीडियो वायरल हो सकता है और आप इसका अंदाजा पहले से नहीं लगा सकते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आप इस बात को समझते ही होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर हर रोज कई वीडियो अप्लोड होते हैं और जो वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और आप अपना माथा भी पकड़ लेंगे। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स जो ग्राउंड के बाहर खड़ा है, वो वहीं से ग्राउंड पर मौजूद खिलाड़ियों का वीडियो बना रहा है। वीडियो सही आए इसलिए वो नेट से बाहर फोन करके रिकॉर्ड करता है। तभी एक शख्स वहां आता है और उसे बताता है कि गेट थोड़ा सा खुला है, आप वहां से वीडियो बना लो। इसके बाद वह आदमी वहां से हटकर गेट के पास आता है और फिर से पहले की ही तरह वीडियो बनाने लगता है। उसकी इस हरकत के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसके साथ क्या करें?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छा है मैं अंधा हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- इसका दिमाग घुटनों में है क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- कितना खोया हुआ है ये।

ये भी पढ़ें-

स्कूल के इन नन्हें बच्चों ने ऐसा क्या बताया जो Video हो रहा है वायरल, मिल गए 7 लाख से भी ज्यादा लाइक्स

वाह क्या गजब का दिमाग लगाया है, बास्केटबॉल में हवा भरने का यह तरीका आपको भी नहीं पता होगा, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।