1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहुत अच्छे इंस्पेक्टर साहब! पुलिस वाले का एक Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

बहुत अच्छे इंस्पेक्टर साहब! पुलिस वाले का एक Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 02, 2024 04:44 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 04:44 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसवाले और बुजुर्ग महिला के बीच हो रही बातचीत नजर आ रही है। वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डांस, लड़ाई, स्टंट के तमाम वीडियो हर रोज वायरल होते हैं। मगर ऐसा बहुत कम होता है कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो को देखकर लोग भावुक हो जाएं या फिर वीडियो उनके दिल को छू ले। आप सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव हैं तो फिर आप इस बात से सहमत होंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप उसमें नजर आ रहे पुलिसकर्मी की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक पुलिसवाला किसी बुजुर्ग महिला से बात कर रहा है। दोनों के बीच भोजपुरी में बात हो रही है। आइए आपको हिंदी में बताते हैं कि दोनों क्या बात कर रहे हैं। सबसे पहले पुलिसवाला महिला से पूछता है को वो कहां से आई है? इसके जवाब में वो बताती है कि वो गोरखपुर से आई है। इसके बाद वो राम जी और हनुमान जी के दर्शन के बारे में पूछता है जिसके जवाब में महिला कहती है कि सब अच्छे से हो गया। वीडियो में आगे पुलिसवाला महिला से खाने पीने के बारे में पूछता है। इसके बाद महिला अपना पर्स दिखाती है जिसमें 150 रुपये निकलते हैं। महिला पुलिसवाले से कहती है कि आप लोग ले लो और कुछ खा लो। दोनों के बीच प्यार से बातचीत होती रहती है। अंत में पुलिस वाला अपनी तरफ से महिला को कुछ पैसे देता है ताकि वो कुछ खा सके।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ashok_Kashmir नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह है हमारा भोजपुरी संस्कार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- रॉब दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को उनसे प्रेरणा की जरूरत है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही शानदार संस्कार। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छे इंस्पेक्टर साहब। चौथे यूजर ने लिखा- इन अच्छे लोगों की वजह से दुनिया चल रही है।

ये भी पढ़ें-

दुल्हन की एंट्री पर दूल्हे ने किया डांस मगर इंटरनेट की जनता को नहीं आया पसंद, Video देख किए ऐसे कमेंट

स्कूटी चुराने आए थे चोर मगर अपनी छोड़कर भागना पड़ा, Video देखकर हंसने लगेंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।